मेरे ऊपर सिर्फ अमृतसर की जनता का एहसान, किसी नेता का नहीं : कुंवर विजय प्रताप

by

अमृतसर, 3 जुलाई । आम आदमी पार्टी (आप) ने अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया। उनके निलंबन के बाद पहली बार कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने अमृतसर में कुंवर विजय प्रताप सिंह से मुलाकात की और पंजाब की भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने पंजाब की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी खैरा से यह मुलाकात पूरी तरह निजी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें अब तक पार्टी से निष्कासन संबंधित कोई आधिकारिक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं अमृतसर नॉर्थ की जनता द्वारा चुना गया हूं और मुझे किसी नेता के नाम पर वोट नहीं मिले। मेरे ऊपर केवल जनता का एहसान है, किसी नेता का नहीं।

वहीं, कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से निकाला गया, वो इस बात के संकेत हैं कि आम आदमी पार्टी अब उन लोगों को बर्दाश्त नहीं कर सकती, जो सच बोलते हैं और पंजाब के मुद्दों पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल तानाशाह बन चुके हैं और उनकी पार्टी लोकतंत्र से बहुत दूर जा चुकी है।

उन्होंने भ्रष्टाचार केस में बर्खास्त पूर्व मंत्री विजय सिंगला का हवाला देते हुए कहा कि जिसे भ्रष्टाचार के आरोप में निकाला गया, उनके खिलाफ तीन साल में कोई चालान पेश नहीं हुआ, उल्टा उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया गया। यह दोहरा रवैया आम आदमी पार्टी की गिरती साख को दिखाता है। खैरा ने कुलदीप सिंह धालीवाल पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे मंत्री बनने के लायक ही नहीं थे और उन्हें पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा प्रायोजित : सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से उन्हें किताबें, लेखन सामग्री और यूनिफॉर्म की प्रदान

होशियारपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रायोजित करते हुए सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से उन्हें किताबें, लेखन सामग्री और यूनिफॉर्म प्रदान की गई। सोसायटी के...
पंजाब

13 बदमाशों के निशाने पर लुधियाना के 6 नेता : गिरफ्तार13 गैंगस्टरों को ने खुलासा किया था

लुधियाना : लुधियाना में दो दिन पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि 13 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। यह सभी विदेश बैठे गैंगस्टर अमृत बल और जग्गु भगवानपुरिया के लिए काम करते हैं।...
article-image
पंजाब

गुरुद्वारा जन्म स्थान संत बाबा निधान सिंह जी में 4 दिवसीय शहीदी जोड मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की गई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव नडालो में संत बाबा निधान सिंह जी के गुरुद्वारा जन्म स्थान में संत बाबा नरिंदर सिंह जी-संत बाबा बलविंदर सिंह जी संप्रदाय कार सेवा श्री हजूर साहिब वाले के संरक्षण...
Translate »
error: Content is protected !!