पावरकाॅम की पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों संबंधी बैठक की : निजीकरण की नीति तहत कॉर्पोरेट घरानों को मालामाल किया जा रहा – पेंशनर्स एसोसिएशन

by
गढ़शंकर, 6 नवम्बर : पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब स्टेट पावर एंड ट्रांसमिशन डिवीजन गढ़शंकर की बैठक मंडल कार्यालय गढ़शंकर में की गई। बैठक दौरान वक्ताओं ने संबोधित करते हुए दोष लगाया कि देश के मारू नीतियों के चलते पब्लिक सेक्टर के अदारों को बेचा जा रहा है, बेरोजगारी में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है, निजीकरण की नीति तहत कॉर्पोरेट घरानों को मालामाल किया जा रहा है, किरती लोगों की लूट की जा रही है। इस मौके उन्होंने सरकार से मांग की कि बढ़े स्केलों का बकाया 1-1-2016 से जारी किया जाए। महंगाई भत्ता11% जारी किया जाए, 2004 के बाद भर्ती हुए मुलाजिमों पर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, सेवानिवृत कर्मचारियों के बिजली के प्रयोग में रियायत दी जाए, 31-12-2015 से पहले सेवा निवृत कर्मचारियों को 2.59 फैक्टर से स्केल दिए जाएं, 200 रुपये  डिवलपमेंट टैक्स की कटौती बंद की जाए, विभाग में खाली पड़े पदों को तुरंत पक्की भारती से भरा जाए तथा मेडिकल कैशलेस स्कीम चालू की जाए, 1-7-2015 से  डीए का बकाया जारी किया जाए । बैठक दौरान सरजीवन कुमार, महिंदर लाल, बलवीर सिंह,  सोढी लाल, सोहन सिंह, जगदीश राय, अमरीक सिंह, अश्विनी कुमार आदि ने संबोधित किया। मंच की कार्यवाही जगदीश चंद्र ने निभाई तथा बैठक की अध्यक्षता कमल देव द्वारा की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव संबंधी किसी भी मुश्किल के लिए किया जा सकता हैं संपर्क: जिला निर्वाचन अधिकारी

होशियारपुर, 15 मई :  डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि लोक सभा चुनाव 2024 संबंधी भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल, व्यव व पुलिस पर्यवेक्षक जिले में पहुंच...
article-image
पंजाब

इंट की भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साईकिल स्वार की मौत

माहिलपुर :   माहिलपुर  फगवाड़ा रोड पर शहर के  बीच एक इंट की भरी तेज रफतार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक साईकिल स्वार की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक माहिलपुर निवासी विक्की...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में नशों खिलाफ सेमिनार 2 दिसम्बर को : एसएचओ नरेश कुमारी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे

गढ़शंकर, 25 नवम्बर: आज आदर्श सोशल वेल्फेयर सोसाइटी पंजाब की मीटिंग संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में हुई। इस में सोसाइटी के वरिष्ठ अध्यक्ष लखविंदर कुमार,...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के वार्ड नंबर चार में सौ से ज्यादा जायली वोट बनाने के आरोप की शिकायत एसडीएम के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजी : संघा

करीव सौ वोट अंदाजन चार घरो में ही दर्शा दी गई और कई कई वोटों के साथ एक ही मोबाइल नंबर सभी वोटे नियमों के मुताबिक बनाई गई , कोई गलत वोट नहीं बनाई...
Translate »
error: Content is protected !!