पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद स्थापित की गयी मौलिक कर्तव्यों की संस्मरण शिला समाज को दे रही सार्थक सन्देश : खन्ना

by

होशियारपुर : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना के आग्रह पर डी.ए.वी. शिक्षण संस्थानों के कनवोकेशन समारोह के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डी.ए.वी. कॉलेज होशियारपुर में नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के स्मरण एवं उनके पालन के संकल्प को समर्पित एक विशेष शिला का अनावरण किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि गत दिनों पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद का होशियारपुर आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि श्री कोविंद ने अपने संबोधन के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को संविधान में वर्णित मौलिक कर्तव्यों का स्मरण करते हुए उनका निष्ठापूर्वक पालन करने का जो संदेश दिया है, वह एक सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। खन्ना ने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डी.ए.वी. कॉलेज परिसर में स्थापित यह शिला विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा समाज के सभी वर्गों को अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति निरंतर प्रेरित करती रहेगी तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चलती कार की सनरूफ खोलकर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर पुलिस सख्त

चंडीगढ़   :  पंजाब पुलिस अब चलती कार की सनरूफ खोलकर उसके अंदर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर सख्त हो गई है। पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कांग्रेस पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में करने जा रही बड़ा बदलाव : इन राज्यों में भी फेरबदल की संभावना

नई दिल्लीः कांग्रेस बड़े पैमाने पर संगठनात्मक बदलाव करने की तैयारी में है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी को मजबूत किया जा सके। इस फेरबदल का मकसद जमीनी स्तर पर पार्टी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन रैलियों के लिए रैली स्थल चिन्हित : ADC अजय यादव

सोलन :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन रैलियों के लिए रैली स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त...
article-image
पंजाब , समाचार

दुबई से आई 72.5 किलो हेरोईन की खेप मामले में तीन आरोपी गुरदासपुर से काबू, आज किए जाएंगे कोर्ट में पेश

अमृतसर। जुलाई 2022 को मुम्बई के न्हावा शेवा पोर्ट से पुलिस और एटीएस मुंबई के सहयोग से पकड़ी गई 363 करोड़ की 72.5 किलो हेरोइन मामले में गुरदासपुर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!