हर बूथ कांग्रेस मजबूत” अभियान : 6 अगस्त को लुधियाना में होगा कार्यक्रम : पवन दीवान की अगुवाई में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

by

लुधियाना, 4 अगस्त: कांग्रेस पार्टी के “हर बूथ कांग्रेस मजबूत” अभियान के तहत 6 अगस्त, दिन वीरवार को सुबह 10 बजे गुरु नानक देव भवन, भारत नगर चौक के निकट, लुधियाना में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थानीय सराभा नगर में जिला कांग्रेस लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान की अगुवाई में विधानसभा हलका पश्चिम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम में एआईसीसी महासचिव पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसे लेकर दीवान ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से साथियों सहित बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, पवन दीवान ने कहा कि पंजाब के लोग राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तैयार बैठे हैं और अगली विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब को अराजकता और आर्थिक बदहाली की ओर धकेल दिया है। आपराधिक तत्व आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में डर और भय का माहौल बना हुआ है। कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और सरकार की उद्योग विरोधी नीतियों का असर राज्य के उद्योगों पर साफ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल विज्ञापनबाजी के जरिए खोखले दावे करने में विश्वास रखती है, लेकिन लोगों को अधिक समय तक भ्रम में नहीं रखा जा सकता। दीवान ने कहा कि पंजाब के लोग अब इनकी वास्तविकता को समझ चुके हैं।

इसी तरह, केंद्र की भाजपा सरकार देश की सारी संपत्ति केवल दो उद्योगपतियों के हवाले करने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनके शासनकाल में भ्रष्टाचार इस हद तक बढ़ गया है कि श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई राशि को भी नहीं बख्शा गया। दीवान ने कहा कि लोग इन दोनों पार्टियों की नीतियों से बेहद दुखी हैं और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

बैठक में अन्य लोगों के अलावा, पीसीसी मेंबर सुशील मल्होत्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रजीत कपूर, मोहित चुघ, अजय गुप्ता, वरुण शर्मा, भूपिंदर सिंह, बी.एम. कालिया, जसविंदर सिंह ओसाहन, हरभगत ग्रेवाल, प्रभजोत सिंह, दीपक शर्मा, बाल कृष्ण शर्मा, हैप्पी कपूर, गुरदीप सिंह, नीरज बिरला, देव कुमार, गुरनाम सिंह कलेर, दीपक बैंस और जसबीर गिल भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव : डिप्टी सीएमजगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष

उज्जैन : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे।  विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया।  वहीं दूसरी ओर आज दो डिप्टी सीएम...
article-image
पंजाब

गुरनूर शर्मा को जम्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

गुरनूर शर्मा को जम्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। गुरनूर के पिता संदीप शर्मा व माता पूजा शर्मा को सतलुज ब्यास टाइम्स की और सब  बधाई Share     
article-image
पंजाब

बाबा ध्यान दास जी की 67वीं पुण्यतिथि के अवसर पर माहिलपुर की संगत द्वारा 16 जून को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा : महंत हरी दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बाबा ध्यान दास जी एवं संत चरण दास धूने वालों की याद को समर्पित वार्षिक निशुल्क चिकित्सा शिविर 16 जून को कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वालों...
article-image
पंजाब

दिनदहाड़े अर्शदीप का कत्ल : नशा तस्करों ने हथियार और ईंटों-पत्थरों से किए हमला

जलालाबाद : जलालाबाद में नशा तस्करों ने एक युवक की हत्या कर दी। शहर की भगवानपुरा बस्ती में नशा तस्करों ने युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान अर्शदीप (20)...
Translate »
error: Content is protected !!