भारतीय मानक ब्यूरो ने दसूहा में लगाया जागरुकता कैंप

by

दसूहा/होशियारपुर, 19 नवंबर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह के सहयोग से भारतीय मानक ब्यूरो (उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार) चंडीगढ़ शाखा कार्यालय सी.एच.बी.ओ की ओर से आज ब्लाक दसूहा में बी.डी.पी.ओ धनवंत सिंह रंधावा के नेतृत्व में जागरुकता कैंप का आयोजन करवाया गया। इस मौके पर एस.ई.पी.ओ ब्लाक दसूहा के सहयोग से 55 सरपंचों, पंचों व समिति सदस्यों ने शमूलियत की।
इस मौके पर गांवों के लिए बी.आई.एस मानकों के विकास के बारे में पत्रिका, फ्लायर व कृषि से संबंधित जानकारी भागीदारों में बांटी गई ताकि उनके रोजाना जीवन के साथ-साथ कृषि सैक्टर के ज्ञान में वृद्धि की जा सके। इस समागम के दौरान भागीदारों को विकास गतिविधि, निजी जरुरतों या खेतों में सिंचाई ोत बनाते समय मानक सामान खरीदने के लिए मानक की महत्ता के बारे में परिचित करवाया गया। भागीदारों ने बी.आई.एस केयर एप को भी डाउनलोक किया व असली आई.एस.आई मार्क की प्रमाणिकता की पुष्टि करने के लिए इस एप का प्रयोग करना सीखा ताकि रोजाना जीवन में मानकों के बारे में उनके ज्ञान में वृद्धि की जा सके। कार्यक्रम के दौरान बड़ी गिनती में महिला पंचायत सदस्यों ने हाल मार्किंग व बी.आई.एस केयर एप पर चर्चा में उत्साह से हिस्सा लिया। भागीदारों ने बड़े जोश के साथ ‘जागो ग्राहक जागो’ का नारा भी लगाया। भागीदारों ने वर्कशाप के दौरान प्राप्त की जानकारी का प्रभावी प्रयोग करने के बारे में अपने विचार सांझे किए। भागीदार यह जानकर हैरान रह गए वे बी.आई.एस एप पर सीधे शिकायत कर सकते हैं और स्टैंडर्ड मार्क का दुरुपयोग की जांच कर सकते हैं। उपस्थिति ने बी.आई.एस मार्किंग व प्रमाणिकता की जांच करने के साधनों पर प्राप्त किए नए ज्ञान के बारे में प्रकाश डालने के लिए धन्यवाद किया व अपने-अपने गांवों में ऐसे अन्य प्रोग्राम करवाने की मांग की। इस मौके पर बी.डी.पी.ओ धनवंत सिंह रंधावा ने धन्यवाद करते हुए दलबीर सिंह सलाहकार बी.आई.एस, संजीव डडवाल रिसोर्स पर्सन व योगराज बी.आई.एस का धन्यवाद किया। इस मौक पर जिला विकास फैलो जोया सिद्दीकी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University hosts

Harshdeep Singh and Jasveer Kaur declared Best Athletes, Engineering School emerges Overall Champion Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.29 : Rayat Bahra Professional University successfully organized its Annual Athletics & Sports Meet with great enthusiasm, zeal, and true sportsmanship...
article-image
पंजाब

*विशाल शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया एवं लंगर लगाया गया।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होशियारपुर द्वारा श्रीमहाशिवरात्री पर्व के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया एवं लंगर लगाया गया।* *श्री महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में होशियारपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस की नली के पास चिपकी थी जोंक : मरीज के गले से जिंदा निकाली 8 इंच लंबी जोंक

एएम नाथ । शिमला : आईजीएमसी अस्पताल शिमला के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के गले में फंसी जिंदा जोंक को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। मरीज पिछले 15 दिनों से सांस लेने में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

23000 रुपये जुर्माना का चालान काटा : टूरिस्ट निजी इनोवा गाड़ी को एंबुलेंस बनाकर मनाली सवारियां लेकर पहुंचा था घूमने

मनाली. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक टूरिस्ट का पुलिस ने चालान काटा है। पंजाब का रहने वाला टूरिस्ट निजी इनोवा...
Translate »
error: Content is protected !!