*उपमुख्यमंत्री ने गोंदपुर जयचंद में पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया शिलान्यास : *तालाब के सौंदर्यीकरण और मोक्षधाम विकास कार्यों का भी किया निरीक्षण*

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज गोंदपुर जयचंद ग्राम पंचायत में लगभग 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रथम चरण के तहत 35 लाख रुपये की प्रथम किश्त प्राप्त हो चुकी है।
May be an image of 7 people
यह भवन से गांव के लोगों के लिए पंचायत स्तरीय बैठकों, प्रशासनिक गतिविधियों तथा सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थानों को सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास, स्थानीय अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ठोस कदम उठा रही है। पंचायतों में आधारभूत संरचना की मजबूती की दिशा में काम किया जा रहा है।
May be an image of 13 people
श्री अग्निहोत्री ने कहा गांव हमारा लक्ष्य है कि हर पंचायत आत्मनिर्भर हो और हर गांव विकास की मिसाल बने।
शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत में स्थित प्राचीन तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस कार्य पर लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से उनके पुनरुद्धार के कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने 75 लाख रुपये से किए जा रहे मोक्षधाम विस्तार कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार स्थलों की आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण मानवीय गरिमा से जुड़ा विषय है, जिस पर सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
May be an image of 3 people and lake
इस अवसर पर गोंदपुर जयचंद पंचायत के प्रधान अनुप अग्निहोत्री, दुलैहड़ पंचायत के प्रधान नंद किशोर, नंगल खुर्द पंचायत के प्रधान परवीन कुमार, जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, पंचायत सदस्य बीना देवी, सत्या देवी एवं अशोक कुमार, एसडीएम विशाल शर्मा, जलशक्ति विभाग के एसडीओ देशराज पाठक, ग्रामीण विकास विभाग के एसडीओ मंजीत सिंह, राजकुमार अग्निहोत्री, सुनील, मुकेश, रीना, हरभजन तथा पूर्व प्रधान कुंगड़त श्याम जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विजय सरकार को तीन दिन में साबित करना होगा बहुमत : मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये छह चेहरे! सामने आए नाम

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस शनिवार को समाप्त हो गया। तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी 3.0 में पहला फ़ैसला किसानों के खाते में बीस हज़ार करोड़ सीधे ट्रांसफ़र : जयराम ठाकुर

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था गर्त में, सरकार ने लोगों का जीवन भगवान भरोसे छोड़ा,  क़र्ज़ लेने का सिलसिला लगातार जारी, सुक्खू सरकार ने फिर लिया 1200 करोड़ का क़र्ज़ एएम नाथ। शिमला :  नेता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*आशीष बुटेल ने 5 लाख रूपए से निर्मित जागृति महिला मंडल पदरा के भवन का लोकार्पण*

एएम नाथ। पालमपुर, 14 जुलाई :  पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को हंगलोह पंचायत के गांव पदरा में लगभग 5 लाख रूपए से निर्मित जागृति महिला मंडल भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बजट 2024-25: सदन में हंगामा, अली खड्ड योजना पर विपक्ष का वाकआउट

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में जोरदार हंगामा हुआ और विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। दरअसल, प्रश्नकाल के बाद अर्की की अली खड्ड योजना...
Translate »
error: Content is protected !!