राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के लिए कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से : इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन जमा कर सकते – DC जतिन लाल

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे हैं। ये ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में आयोजित किए जाएंगे और प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होंगे।
8 और 9 अप्रैल को ऊना जिला के कलाकारों के लिए तथा 10 अप्रैल को अन्य जिलों के प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन रखे गए हैं। इसके साथ ही, जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा ऊना जिले के कलाकारों का ए व ए प्लस, एवं बी व बी प्लस श्रेणियों में वर्गीकरण भी किया जाएगा।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन जमा कर सकते हैं अथवा ईमेल के माध्यम से स्टेटलेवलहरोलीउत्सव एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर आवेदन भेज सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता अथवा ख्याति प्राप्त कलाकारों को ऑडिशन से छूट प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महाउत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हस्तियां और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। प्रशासन हिमाचली कलाकारों को अधिकतम मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिन के समय स्थानीय शिक्षण संस्थानों, सांस्कृतिक समूहों व महिला मंडलों की रंगारंग प्रस्तुतियां उत्सव को और भी जीवंत बनाएंगी।
उपमुख्यमंत्री के विजन का साकार रूप है यह आयोजन
गौरतलब है कि लगभग सात वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आयोजित हो रहा यह उत्सव उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रत्यक्ष परिणाम है। जन-मन के उल्लास का प्रतीक यह आयोजन न केवल क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाएगा, बल्कि पुरातन परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को बल देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वंशिका ग्रुप ने हासिल किया पहला स्थान : धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में

धर्मशाला 23 फरवरी भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगड़ा द्वारा जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता कम्यूनिटि हाल कोतवाली बाजार धर्मशाला में आयोजित करवाई गई जिसमें जिला से लगभग 11 सांस्कृतिक दलांे ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन पिस्तौल, 19 रौंद व एक स्कारपियो बरामद : पैट्रोल पंप लूटने व फिरौती मांगने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य हथियार व कार सहित होशियारपुर पुलिस ने किया काबू

डी.आई.जी जालंधर रेंज स्वपन शर्मा व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी जानकारी होशियारपुर, 09 जुलाई: होशियारपुर में पैट्रोल पंप लूटने व फिरौती मांगने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रोन व हेलीकॉप्टर भी नहीं लगा पाया लापता भरमौर युवक का पता

भरमाणी माता देवी जंगल में खोज अभियान जारी एएम नाथ। चम्बा (भारमौर) : जिला चम्बा के भरमौर उपमंडल के वन क्षेत्र में लापता हुए दो युवकों की तलाश रविवार को एक महत्वपूर्ण चरण में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला की संजौली मस्जिद को कोर्ट ने पूरी तरह माना अवैध : पूरे ढांचे को गिराने का दिया आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनी मस्जिद पूरी तरह अवैध है और मस्जिद की सभी चार इमारतें तोड़ी जाएंगी। शिमला नगर निगम की कमिश्नर कोर्ट ने अंतिम...
Translate »
error: Content is protected !!