उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव समागम में की शिरकत, तीन दिन चलेगा समागम

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 27 मार्च. ऊना स्थित ऐतिहासिक किला बाबा बेदी साहिब में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय भव्य समागम वीरवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हो गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत कर संगत के साथ माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
किला बाबा बेदी साहिब परिसर पहुंचने पर प्रबंधन कमेटी और संगत ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच इस धार्मिक आयोजन और क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली को लेकर चर्चा भी हुई।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी जी का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी जी वही महान विभूति थे, जिन्होंने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का राजतिलक किया था। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश और विशेष रूप से ऊना के लिए गर्व की बात है कि गुरु नानक देव जी के वंशज इस पावन भूमि पर निवास करते हैं।
उल्लेखनीय है कि ऊना नगर की स्थापना करने वाले बाबा साहिब सिंह बेदी जी आज भी इस शहर के रक्षक के रूप में पूजे जाते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी जी की कृपा और आशीर्वाद से यह क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक समागम समाज में आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं।
आयोजकों के अनुसार बाबा सर्वजोत सिंह बेदी की देखरेख में शुरू हुआ यह समागम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है। वहीं बाबा अमरजोत सिंह बेदी समागम की व्यवस्थाओं की स्वयं देखरेख कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा नेत्री निमिषा मेहता का सम्मान : एनआरआईज द्वारा समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सन्मान

गढ़शंकर – समाजसेवी व भाजपा नेत्री निमिषा मेहता की समाज प्रति सेवा भावना से प्रभावित होते हुए समाज सेवा में अहम भूमिका निभाने वाले एनआरआई सुरजीत सिंह ढिल्लों ने मजारा डिंगरिया गांव में समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की कार, 6 गाड़ियां और बैंक अकाउंट जब्त, जानें पूरा मामला

चंडीगढ़ : पेंशन न मिलने के एक मामले में कोर्ट ने पंजाबी यूनिवर्सिटी (पीयू) के वाइस चांसलर की कार और यूनिवर्सिटी के बैंक अकाउंट समेत यूनिवर्सिटी के छह वाहनों को जब्त करने के निर्देश...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के लिए 2,000 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ पंजाब की मेगा स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा

चंडीगढ़ : भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री सेहत योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित करके सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया...
Translate »
error: Content is protected !!