सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की अध्यक्षता

by

एएम नाथ। चंबा : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विधायक चम्बा नीरज नैय्यर, विधायक भरमौर डॉ जनक राज, विधायक डलहौज़ी डीएस ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है जिसके लिए प्रशासन, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा आम नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुरक्षा संकेतक, स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए तथा विभागों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी दायित्व नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है जिसके लिए जनसहयोग आवश्यक है।
सांसद ने यह भी कहा कि विद्यालयों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं ताकि युवा पीढ़ी यातायात नियमों का पालन करने के प्रति संवेदनशील बने।
बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एडीएम अमित मैहरा, एडीएम कुलवीर सिंह राणा, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड राजीव ठाकुर, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राकेश मोंगरा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य ठीक है तो व्यक्ति कठिन से कठिन व विपरीत परिस्तिथियों में भी जीवन पथ पर उत्साह पूर्वक आगे बढ़ता : डाॅ मंजू बहल

बसदेहडा में जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना ने आज डॉ अम्बेडकर भवन बसदेहडा में जिला स्तरीय विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसाइटी बीबीएन इकाई का छटा वार्षिक शिव नुआला 24 जनवरी को

बद्दी, 21 जनवरी (तारा) : चम्बा व कांगड़ा जिले के गद्दी समुदाय के सम्बंधित बीबीएन में रह रहे लोगों की ओर से 24 जनवरी को अमरावती कालोनी स्थित जी एस रिजॉर्ट वार्षिक शिव नुआला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सब मिलकर राष्ट्र भक्ति की अलख जगायेंगे, हर-घर तिरंगा हम फहराएंगे – डॉ लाल सिंह

ऊना, 6 अगस्त: नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के प्रमुख भाग के रूप में देश के कोने-कोने में हर घर तिरंगा अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रातभर दुकान में काम करता रहा वेल्डर, सुबह मिला खून से सना शव

वेल्डिंग दुकान में घुसा तेंदुआ, वेल्डर की मौत दाड़लाघाट के ज्ञाणा गांव में वारदात, संघर्ष के दौरान टूटा बिजली का बल्ब एएम नाथ। सोलन : दाड़लाघाट के पास ज्ञाणा गांव में बुधवार सुबह वेल्डिंग...
Translate »
error: Content is protected !!