एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहली बैठक : एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों के लिए मिलकर काम करने को बेहतरीन मंच देगी फेडरेशन : फेडरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुधीर शर्मा

by

धर्मशाला,16 जून। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन की पहली बैठक शुक्रवार को धर्मशाला में फेडरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें फेडरेशन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके सुधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन की काफी संभावना है। यहां पर एडवेंचर टूरिज्म को अधिक से अधिक प्रमोट किया जाना जरूरी है। इससे यहां पर्यटन भी बढ़ेगा और कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसी दृष्टि को लेकर एक फेडरेशन बनाई गई है, जिससे एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों को इकट्ठा किया जा सके और उनको बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि फेडरेशन के तत्वाधान में इसी साल नवंबर महीने में धर्मशाला में इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस एक्सपो आउटडोर स्पोर्ट्स इक्विपमेंट एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया जा रहा है। अपनी तरह का यह दक्षिण एशिया का ऐसा पहला आयोजन होगा। भारत सरकार का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के बैनर तले आयोजित होने वाले इस एक्सपो में एडवेंचर स्पोर्ट्स को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ता धर्मशाला आएंगे। इसमें हिमाचल प्रदेश में साहसिक खेलों को लेकर चर्चा होगी। इसमें प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट से जुड़े लोग भी भाग लेंगे। इस एक्सपो के दौरान एडवेंचर स्पोर्ट्स से जुड़े विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
इस मौके पर फेडरेशन के सदस्य अरविंद कंवर, जगदीप सिंह भल्ला, चेतक कंवर, अजय शर्मा, एडवोकेट अंकुर सोनी, अरविंद पाल, गौतम ठाकुर, सतीश कुमार, अविनाश धवन, डा चंद्रभूषण, डा निशांत मेहता, मुनीष दीक्षित व सुधांशु मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैंसर-हार्टअटैक जैसी 10 बीमारियों से बचाती है रम : बस पीने का पता होना चाहिए सही तरीका

रम पीने के फायदे बहुत सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन रम सिर्फ दारू नहीं दवा भी है। रम पीने से जहां इंसान को थोड़ा सुरूर मिलता है वहीं हमारी सेहत को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिशप कॉटन स्कूल शिमला के 164वें वार्षिक पारितोषिक एवं भाषण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित : छात्रों में स्वतंत्र एवं तर्कसंगत सोच पैदा करता है बीसीएस:शिक्षा मंत्री

शिमला, 08 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला के 164वें वार्षिक पारितोषिक एवं भाषण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गाय का दूध को 80 रुपए , भैंस का दूध को 100 रूपए प्रति लीटर खरीदने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम : मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के मशोबरा में दो दिवसीय सीपुर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएमजेएसवाई-4 के तहत भटियात की 12 सड़कों पर व्यय होंगे 109 करोड़ : कुलदीप सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत कुलदीप सिंह पठानिया ने लोहाली पुल की रखी आधारशिला एएम...
Translate »
error: Content is protected !!