IPS शिवानी मेहला बनीं लाहौल-स्पीति की नई एसपी : पूरा जिला चला रहीं महिला अधिकारी

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे चुनौतीपूर्ण और दुर्गम जिलों में से एक है लाहौल-स्पीति, जिसकी सुरक्षा अब हिमाचल सरकार ने ‘नारी शक्ति’ के हाथों में दी हुई है। प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2020 बैच की युवा और डायनेमिक IPS officer Shivani Mehla को लाहौल-स्पीति का नया पुलिस कप्तान (SP) नियुक्त किया है।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बुधवार को IPS शिवानी मेहला की तैनाती के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए। वह इससे पहले चंबा जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही थीं। आपको बता दें कि लाहौल-स्पीति की एसपी इल्मा अफरोज इन दिनों स्टडी लीव पर हैं। उनके छुट्टी पर जाने के बाद से डीएसपी (हेडक्वार्टर) रश्मि शर्मा एसपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही थीं। अब IPS officer Shivani Mehla की स्थायी नियुक्ति के साथ, रश्मि शर्मा को इस अतिरिक्त चार्ज से मुक्त कर दिया गया है।
नई एसपी शिवानी मेहला मूल रूप से हरियाणा के कैथल जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता भारतीय सेना में एक अधिकारी रहे हैं, जिस वजह से देश सेवा और अनुशासन का जज्बा उन्हें विरासत में मिला है। हिमाचल कैडर में आने के बाद वह सिरमौर जिले और शिमला के रामपुर में डीएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। रामपुर के बाद उन्हें चंबा में एएसपी के तौर पर तैनात किया गया था, जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर बेहतरीन काम किया।
————————

बचपन से था पुलिस अफसर बनने का सपना

IPS Shivani Mehla का कहना है कि पुलिस की वर्दी और एक अधिकारी बनने का आकर्षण उन्हें बचपन से ही था, जो स्कूली शिक्षा के दौरान एक जुनून में बदल गया। उन्होंने कहा कि एक महिला पुलिस अधिकारी के तौर पर उनका हमेशा यह प्रयास रहेगा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाए, उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वह समाज में, खासकर बेटियों के लिए कुछ बेहतर और सकारात्मक करने की तमन्ना रखती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात की बेटी, हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्रा अदरीजा टाप-10 में : 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित 

एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12 वीं के विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में भटियात के हिमालयन पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की बेटी ने टाप-10...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर गृह, राजनाथ को रक्षा, गडकरी सड़क परिवन मंत्री, देखें विभागों की लिस्ट

Lअमित शाह को फिर से गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री व जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया, मनोहर लाल खट्टर को दिया गया ऊर्जा विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सदन में गूंजी चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था की आवाज : विधायक डॉ. जनक राज ने उठाए भरमौर-पांगी के मुद्दे

रिक्त पद भरने और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने की मांग एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सोमवार को सदन में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ....
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में अभी तक लगभग 516 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन : प्रभावित परिवारों की सहायता में नहीं होगी कोई कमी – अनिरूद्ध सिंह

सोलन : प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा ज़िला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों की समुचित सहायता की...
Translate »
error: Content is protected !!