77.59 ग्राम चिट्टा के साथ ऊना में STF ने किए 4 गिरफ्तार

by

रोहित जसवाल । ऊना : हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऊना जिले में दो चरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 77.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को एसटीएफ की टीम ऊना जिले की अंब तहसील में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि मुबारिकपुर क्षेत्र में चिट्टा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 60.45 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना अंब में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान आरोपियों से मिले सुरागों के आधार पर 12 जुलाई को एक और कार्रवाई की गई। एसटीएफ की टीम ने ग्राम तलवाड़ा में दो लोगों के घरों की कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी ली। इस दौरान 17.14 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद दोनों लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद मादक पदार्थ के संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मामले की जांच जारी है। बरामद चिट्टा के स्रोत, इसकी आपूर्ति श्रृंखला, इससे जुड़े वित्तीय लेन-देन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

प्रदेश पुलिस ने लोगों, विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि यदि चिट्टा या अन्य मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी कोई सूचना हो तो तुरंत 112 या निकटतम पुलिस थाना को इसकी जानकारी दें। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपी यूनिवर्सिटी : पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी

शिमला : 22 जुलाई हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने इस शैक्षणिक सत्र में विभिन्न विभागों में पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए यूजीसी जेआरएफ, सीएसआईआर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामदरबार स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित, पूर्व मेयर कमलेश बनारसी दास ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

पुनीत महाजन | चंडीगढ़ :रामदरबार कॉलोनी फेज-2 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के सम्मान हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर चंडीगढ़ कमलेश बनारसी दास ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को रंगदारी और जान से मारने की धमकी : मामला दर्ज

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को फोन पर 20 से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और ऐसा न देने पर अपहरण तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजिलेंस के डीआईजी जी शिवा कुमार ने एसआईटी सदस्यों से ली फीडबैक: करीब 30 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक मामले में 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज हो चुकी, एसआईटी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (भंग हो चुके) से करीब 30 विभिन्न पोस्ट कोड के पेपर लीक हुए हैं। जिम्मे कला अध्यापक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, कंप्यूटर ऑपरेटर, जूनियर ऑडिटर और जेओए आईटी समेत...
Translate »
error: Content is protected !!