शिमला में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से मां-बेटे समेत 5 की मौत, 1 गंभीर घायल

by

नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए गांव ले जा रहे थे मां-बेटे; दरोटी संपर्क सड़क पर सुबह 8:30 बजे हुआ हादसा, मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपये की फौरी राहत

शिमला।  हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नावर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दरोटी संपर्क सड़क पर सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। मृतकों में दरोटी गांव के मां-बेटे के अलावा तीन नेपाली नागरिक शामिल हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरोटी निवासी प्रमोद की पत्नी कल्पना देवी और उनका बेटा कुशल शनिवार सुबह कार में नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए गांव की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी सड़क पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों की जान चली गई।

मां-बेटे सहित पांच मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कुशल पुत्र प्रमोद और उनकी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद निवासी दरोटी गांव के रूप में हुई है। इनके अलावा नेपाली नागरिक निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम की भी मौत हो गई।

हादसे में घायल व्यक्ति को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार देने के बाद शिमला रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपये की राहत

प्रशासन की ओर से हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को फौरी राहत प्रदान की गई है। तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार टिक्कर मेहर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दरोटी संपर्क सड़क पहाड़ी और घुमावदार है। ऐसे में यहां वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहती है। कार सड़क के ऊपरी हिस्से से नीचे जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत से मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला घुमाने नाबालिग को ले गया युवक : सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक बनाए संबंध

शिमला। हिमाचल  की राजधानी शिमला  में घूमने के बहाने नाबालिग को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की मां की ओर से महिला थाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैगिंग रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतें अधिकारी: डाॅ. रमेश भारती

हमीरपुर 29 सितंबर। डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर की रैगिंग रोधी समिति की बैठक शुक्रवार को कालेज परिसर में आयोजित की गई। प्रधानाचार्य डाॅ. रमेश भारती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पांगी क्षेत्र के लिए करोड़ो रुपये की 14 विकासात्मक परियोजनाएं की समर्पित की

एएम नाथ। चम्बा : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला चम्बा के पांगी प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए करोड़ो रुपये लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री किलाड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू : चौहान

25 हजार रुपए का मिलेगा मासिक वेतन,  रहने-खाने की सुविधा होगी निशुल्क जयपुर -राजस्थान रहेगा कार्यस्थल एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईएमएस यूनिवर्सिटी...
Translate »
error: Content is protected !!