95 पद भरे जाएंगे : इवान सिक्योरिटी में भरें जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व एचआर के विभिन्न पद

by

ऊना, 5 दिसम्बर – मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड शिमला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 80 पद, सुपरवाइजर के 10 पद व एचआर के 5 पद भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 दिसम्बर को उप रोजगार कार्यालय अंब में प्रातः 10 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित किए गए अभ्यर्थियों को 12 से 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918 दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खंड विकास अधिकारी कार्यालय पट्टा में पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : कल पट्टा में रिहर्सल होगी

पट्टा मेहलोग, 27 अप्रैल : पंचायती राज विभाग ने पंचायतों के होने वाले चुनाव के लिए कवायद शुरु कर दी है। इसी कड़ी में विकास खंड पट्टा के कार्यालय में बीडीओ कुलदीप सिंह की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ कर्मियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र वितरित किए : एसडीआरएफ का राष्ट्रीय सीएसएसआर प्रतियोगिता में अव्वल आना हिमाचल के लिए गर्व का क्षण – मुख्यमंत्री

होम गार्ड वॉलंटियर मैनेजमेंट सिस्टम का उद्घाटन किया एएम नाथ। शिमला :  ओक ओवर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की उत्कृष्ट उपलब्धि का सम्मान किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल ही भविष्य की असली डिग्री — संतोषगढ़ में छात्रों ने देखा हुनर का संसार

रोहित जसवाल । संतोषगढ़ :  प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक क्षेत्र गोंदपुर जयचंद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्र छात्राओं ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों का उपयोग व विक्री वर्जित : DC मुकेश रेपसवाल,

एएम नाथ। चम्बा ;  भारतीय तंबाकू नियंत्रण कानून -2003 के अनुसार 18 बर्ष से कम आयु के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद बेचना, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना, तंबाकू उत्पादों का प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप...
Translate »
error: Content is protected !!