सुक्खू सरकार को कोर्ट में घसीटने की तैयारी : APMC एक्ट 2005 और लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 यदि लागू नहीं किए गए तो उन्हें मजबूरन कोर्ट का रास्ता पड़ेगा अपनाना हरि चंद रोच ने कहा

by

शिमला: कोटगढ़ हॉर्टीकल्चर एंड एन्वायर्नमेंट सोसायटी ने बागवानी मंत्री को पत्र लिखकर APMC एक्ट 2005 और लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 को उसकी मूल भावना के हिसाब से लागू करने की मांग की है। सोसायटी के अध्यक्ष हरि चंद रोच और यूथ ग्रोवर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इन दोनों एक्ट में बागवानों को कमीशन एजेंट के शोषण से बचाने का प्रावधान है। मगर, आज तक किसी भी सरकार ने इन्हें लागू करने का प्रयास नहीं किया। यही वजह है कि बागवान सरेआम लूटा जा रहा है। हरि चंद रोच ने कहा कि दोनों एक्ट यदि लागू नहीं किए गए तो उन्हें मजबूरन कोर्ट का रास्ता अपनाना पड़ेगा। सेब बागवान सरकार से कुछ नहीं मांग रहा, बल्कि एक्ट लागू करके कानूनी संरक्षण और अल्टरनेटिव मार्केट, फार्म गेट मार्केट, कॉम्पिटिटिव मार्केट, वैल्यू एडिड मार्केट चाहता है, ताकि बागवान अपने उत्पाद बेच सकें।
गौरतलब है कि किसानों-बागवानों को लूट से बचाने के लिए लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 और हिमाचल प्रदेश कृषि एवं उद्यानिकी उपज विपणन (विकास एवं विनियमन) (APMC) एक्ट 2005 बनाया गया है। मगर, इन एक्ट के कई प्रावधान एक से डेढ़ दशक बाद भी लागू नहीं किए गए हैं। इससे मंडियों में बागवान शोषण का शिकार हो रहे हैं। बिचौलिए चांदी कूट रहे हैं।
APMC एक्ट की धारा 39 की उप धारा 19 में किसानों की उपज बिकने के एक दिन के भीतर उन्हें पेमेंट दिए जाने का प्रावधान है। यदि कोई कमीशन एजेंट एक दिन में पेमेंट नहीं करता तो उस सूरत में APMC कमीशन एजेंट की फसल को जब्त करके उसकी ऑक्शन करा सकती है।
उस ऑक्शन में मिलने वाले पैसे का भुगतान किसान को करने का प्रावधान है। सच्चाई यह है कि कई बागवानों को 2 से 3 साल बाद भी बागवानों को पेमेंट नहीं दी जा रही है। APMC एक्ट में 5 से 8 रुपए अधिकतम मजदूरी की दरें तय हैं। वहीं प्रदेश की 90 फीसदी मंडियों में 15 से 25 रुपए प्रति पेटी मजदूरी काटी जाती है। इससे बागवानों की गाढ़ी कमाई का बड़ा हिसा बिचौलिए लूट रहे हैं।
ओपन बोली अनिवार्य : एक्ट की धारा 28(2) में किसानों का हर एक उत्पाद ओपन बोली करके बेचे जाने का प्रावधान है। मगर, राज्य की कई मंडियों में आज भी तोलिए, सेपरेटर और रुमाल के नीचे सेब के भाव किए जाते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर गोहर में आयोजित होगा रक्तदान शिविर – ADC निवेदिता नेगी

मंडी, 16 जनवरी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीखण्ड के रास्ते एक ओर व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत : प्रतिबंध के बावजूद यात्रा से पहले ही अब तक 4 की मौत

एएम नाथ। शिमला  :   उतर भारत की सबसे  कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखण्ड कैलाश महादेव के रास्ते में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।  इस वर्ष आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भतीजे ने बुआ के साथ किया बलात्कार : चाकू की नोक पर

राजकोट, 26 सितम्बर जिला राजकोट के धोराजी से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां की रहने वाली एक विधवा महिला से उसके सौतेले भतीजे द्वारा दो बार चाकू की नोक पर बलात्कार करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड (पाठशाला अरसु) में 5 फरवरी को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम

कुल्लू : 3 फरवरी ,   सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमण्ड उपमंडल के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसु में 5 फरवरी 2024 आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की...
Translate »
error: Content is protected !!