1950 हेल्पलाइन और बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा से प्राप्त की जा सकती है चुनाव संबंधी जानकारी व सहायता : मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल नें जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नें नागरिकों की सभी चुनाव संबंधी शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर सम्पर्क केंद्रों को सक्रिय किया है। नागरिक अब राष्ट्रीय मतदाता हेल्पलाइन 1950 और बुक-ए-काल विद बीएलओ सुविधा का उपयोग कर चुनाव संबंधी मामलों व शिकायतों का समाधान यहाँ पा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर स्थापित सम्पर्क केंद्र प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालय समय के दौरान कार्यशील रहेंगे जहाँ नागरिकों को स्थानीय भाषा में समयबद्ध सहायता उपलब्ध होगी।

उन्हीने बताया कि इसके अतिरिक्त केंद्रीय हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800-11-1950 से नागरिक एवं अन्य हितधारक निर्वाचन संबंधित सेवाओं एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह टोल फ्री सेवा प्रातः 8 बजे से सांय 8 बजे तक कार्यशील रहेगी।
उन्होंने बताया कि सभी शिकायतें एवं प्रश्न राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल के माध्यम से दर्ज एवं मॉनिटर किए जाएंगे जिससे शिकायतों का पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित होगा।
इसके अतिरिक्त बुक ए काल विद बीएलओ सुविधा से नागरिक ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से बूथ लेवल ऑफिसर और चुनाव अधिकारियों से सीधे सम्पर्क कर सकेंगे जहाँ मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और नामांकन अधिकारियों को प्राप्त अनुरोध का निस्तारण 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नागरिक अपनी शिकायतें कंप्लेंटस@ईसीआई.जीओवी.इन (complaints@eci.gov.in) पर भी भेज सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी नें नागरिकों से निर्वाचन संबंधी जानकारी, सुझाव, शिकायत अथवा सहायता हेतु इन सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुजरात में भाजपा की जीत के बाद शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले—कांग्रेस करे आत्ममंथन

एसआईआर को हार का कारण बताने पर उठाए सवाल; गुजरात, राजस्थान और त्रिपुरा के चुनावी नतीजों का दिया हवाला नई दिल्ली। गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के बाद केंद्रीय गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झज्जर के दिनेश गुलिया ने जीता सलोह-घालूवाल दंगल : विजेता दिनेश गुलिया और उपविजेता भूपिंदर सम्मानित…..डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने विकास कार्यों के लिए घोषित किए 75 लाख रुपये

 विजेता पहलवान को 76 हजार रुपये और चांदी का कड़ा देकर किया सम्मानित दंगल कमेटी को एक लाख रुपये की सहायता, सलोह में तालाब निर्माण के लिए 50 लाख और वार्ड-3 में स्वर्ग धाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने भी किया रक्तदान : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन

एएम नाथ। मंडी/नेरचौक 08 मई ।   जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, मण्डी द्वारा आज उप-मंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय बल्ह स्थित नेरचौक परिसर में जिला स्तरीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ उपायुक्त...
हिमाचल प्रदेश

21 अप्रैल को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा शिक्षुता प्रशिक्षण मेला

ऊना: भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तत्वाधान में तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला ऊना में 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में राष्ट्रीय स्तर पर एक...
Translate »
error: Content is protected !!