दुलैहड़ जनमंच में 110 जन समस्याएं आईं, अधिकतर का मौके पर ही हुआ समाधान

by

ऊना : जिला ऊना में 26वां जनमंच हरोली विस क्षेत्र के दुलैहड़ में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। जनमंच में कुल 110 जन समस्याएं आई, जिनमें से 70 प्री-जनमंच तथा 40 मौके पर प्राप्त हुईं। अधिकतर जन समस्याओं का निपटारा कर दिया गया।
अपने संबोधन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम से आम जन की समस्याओं का समाधान संभव हुआ है। जनमंच से पहले प्री-जनमंच गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर ले जाकर सभी पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ सुनिश्चित किया जाता है।
कंवर ने कहा कि एक साल-पांच काम अभियान का मॉडल जिला ऊना में सफलतापूर्वक लागू करने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। यह अभियान गांवों में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करने में सफल हुआ है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में मनरेगा का बजट बढ़कर 80 करोड़ तक पहुंच गया है, जो पहले 53 करोड़ था। यही नहीं मनरेगा के माध्यम से 35 हजार लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सोमभद्रा ब्रांड नेम दिया गया है, जिससे समूहों की आय में वृद्धि हुई है। समूहों को अपना उत्पाद बेचने के लिए जिला में आउटलेट भी खोले गए हैं। इन प्रयासों के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने जिला प्रशासन ऊना की पीठ भी थपथपाई। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हरोली में चिट्टा माफिया पर लगाम कसी है। नशे के सौदागरों पर कार्रवाई हुई है और पुलिस ने इसमें अच्छा काम किया है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से जिला में कई पहल की गई हैं। ऊना सुपर-50 के तहत सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग दी जा रही है। फ्री कोचिंग का लाभ उठाकर 5 बच्चे एनआईटी में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसी प्रकार से थाना कलां में टेलीमेडिसन की सुविधा आरंभ की गई है। इन्हीं प्रयासों के चलते जिला परिषद ऊना को देश भर में प्रथम आंका गया है और दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया है।
जनमंच व सीएम सेवा संकल्प ने लोकतंत्र को धरातल पर पहुंचाया
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि जनमंच व सीएम सेवा संकल्प हेल्पलाइन जैसी सेवाओं ने लोकतंत्र को धरातल तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जनमंच से आम आदमी को अधिकार मिला है और लोगों ने भी इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाया है। साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि बेसहारा गौवंश को आश्रेय प्रदान करने के लिए बीटन में गौ अभ्यारण्य का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जिसका जल्द ही शिलान्यास होगा। इससे सड़क से बेसहारा पशुओं को हटाया जा सकेगा, जिससे किसानों को भी लाभ होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने 20 हजार से अधिक बेसहारा पशुओं को आश्रेय प्रदान किया है।
इससे पूर्व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री का जनमंच में स्वागत किया और प्री-जनमंच गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई गई थी, जिनका मुख्यतिथि ने अवलोकन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए उद्घाटन व शिलान्यास

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान धरेच तथा चियोग में 51.10 करोड़ रुपये की 15 विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपायुक्त ने दिए बहाली कार्यों में गति लाने के निर्देश : मानसून आपदा के पश्चात राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

एएम नाथ। कुल्लू, 09 अक्टूबर — जिला कुल्लू में मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC की पहल: संकटमोचन मंदिर पार्क को मिला नया जीवन : 15 वर्ष बाद 20 लाख से चमका पार्क, बच्चों के लिए नए झूले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का संकटमोचन मंदिर पार्क अब नए स्वरूप में नजर आएगा, जिससे पर्यटकों और स्थानीय बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। संकटमोचन मंदिर पार्क का नवीनीकरण...
हिमाचल प्रदेश

युवती के शव का पोस्टमार्टम : युवती की हत्या गला घोंटकर की गई

ऊना : अंब के घेवट बेहड़ में मिली मृतक युवती की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उसका पोस्टमॉर्टम करवाया है। इस बात का खुलासा...
Translate »
error: Content is protected !!