उपमुख्यमंत्री ने लिया श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

by
एएम नाथ। शिमला :  उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने आज रिज मैदान पर 01 और 02 नवंबर 2025 को आयोजित किये जा रहे श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को सभी तैयारियां बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि समारोह का भव्य आयोजन हो और श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम केहर सिंह खाची, अध्यक्ष एपीएमसी देवानंद वर्मा, अध्यक्ष हिमफैड महेश्वर सिंह चौहान, सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह, नगर निगम शिमला के पार्षदगण, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन प्रवीण टाक, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

एएम नाथ। कुनिहार :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी नवाचारों से लोग हो रहे लाभान्वित : डेलॉइट समिट में ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की शिरकत

एएम नाथ।  नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में डेलाइट द्वारा आयोजित ‘आरोहण – ग्रोथ विद इम्पैक्ट – गवर्नमेंट समिट’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
पंजाब

विधायक रोड़ी की कांग्रेस सरकार के दौरान आवंटित कार्यों का राजनीतिक फायदा उठाने की दुर्भाग्यपूर्ण कोशिश : पंकज कृपाल

गढ़शंकर- कांग्रेस नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज प्रैस को में बताया कि सांसद मनीष तिवारी के अथक प्रयासों से बंगा-गढ़शंकर-श्री आनंदपुर साहिब सड़क का पैसा पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा अगस्त, 2021 में लोक...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में दो पेयजल नलकूप और गढ़शंकर में मुकम्मल सीवरेज डाला जाएगा – डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर, 7 मई : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बड़े शहरों गढ़शंकर एवं माहिलपुर में सीवरेज एवं पानी से संबंधित समस्याओं तथा उनके दीर्घकालीन...
Translate »
error: Content is protected !!