कमलेश ठाकुर ने 34 लाभार्थियों को बांटे 6 लाख 34 हजार की सहायता राशि के चेक*

by
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जरूरतमंदों के जीवन में ला रही हैं आशा की किरण — विधायक कमलेश ठाकुर
कहा…. जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर*
राकेश शर्मा।/ एएम नाथ।  देहरा, 1 नवम्बर : देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज संयुक्त कार्यालय भवन देहरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत 34 लाभार्थियों को लगभग कुल 6 लाख 34 हजार की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए। यह राशि चिकित्सा सहायता, विवाह सहायता एवं अन्य आर्थिक कठिनाईयों के रूप में पात्र लाभार्थियों को प्रदान की गई।
May be an image of hospital
इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंनें कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष प्रदेश सरकार की संवेदनशील एवं जनहितैषी शासन प्रणाली का प्रतीक है। इसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों से उबरने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि भले ही अल्प हो, परंतु इससे जरूरतमंद परिवारों को संबल प्राप्त होता है।
May be an image of one or more people and people smiling
उन्होंने कहा प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी नागरिक आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे या बेटी की शादी में परेशान न हो। सहायता वितरण की प्रक्रिया में औपचारिकताएं अवश्य होती हैं, परंतु प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार अवश्य मिलता है।
May be an image of one or more people and people studying
विधायक ने कहा कि वह सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं और क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का प्रयास करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल सामाजिक न्याय एवं समान अवसर की भावना को सुदृढ़ करती है।
इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी विस्तार पूर्वक सुना और उनका मौके पर ही निराकरण किया।
May be an image of smiling and text
इस अवसर पर एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन, तहसीलदार कर्म चंद कालिया ,वन मंडल अधिकारी सन्नी वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बलवीर ठाकुर, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी अरुण शर्मा, एसएमएस उद्यान विभाग डॉ विवेक गर्ग, तहसील कल्याण अधिकारी विपुल शर्मा , पूर्व जिला परिषद रूमा कौंडल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर ,पूर्व महासचिव इंद्रजीत शर्मा , यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर, पंचायत प्रधान बनखंडी विजय और सुनेहत आशा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी गण एवं कर्मचारी ,लाभार्थी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का बिलासपुर में हुआ समापन : एडीसी ओम कांत ठाकुर ने सड़क सुरक्षा रैली को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। बिलासपुर, 31 जनवरी: जिला बिलासपुर में परिवहन विभाग द्वारा 38वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए गए सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा अभियान का आज समापन हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, प्री-क्वार्टर फाइनल में कई टीमों ने बनाई जगह

एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 3 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घुमारवीं के खेल मैदान में प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं में ऑनलाइन सुविधाओं का समावेश करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए

स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी का गठन एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग, नेशनल हेल्थ मिशन और निदेशालय चिकित्सा शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरा के चुनाव में वोट चोरी के लिए सुक्खू सरकार ने सारी मर्यादाएं लांघी : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने झूठ बोलकर निकाला सुख की सरकार का गोल्डन पीरियड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 30 करोड़ नहीं जमा करवा पाई लेकिन पालमपुर यूनिवर्सिटी के 40 हेक्टेयर जमीन बेच दी मित्रों का भला, सत्ता समर्थित...
Translate »
error: Content is protected !!