मुख्यमंत्री सुक्खू ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका विस्तृत अनुभव और दृष्टिकोण हिमाचल प्रदेश को लाभान्वित करेगा और न्याय की भावना को और ऊंचाई प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि न्यायमूर्ति संधावालिया की न्यायिक सूझ-बूझ राज्य में न्याय के सिद्धांतों को कायम रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विदेश जाने के लिए कोविड वैक्सीन लगवाना है, तो पहुंचे ऊना क्षेत्रीय अस्पताल

विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में विशेष टीकाकरण शिविर ऊना : पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए क्षेत्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2061 वन मित्रों की भर्ती की तैयारियां : 10 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे, चयन वन एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा किया जाएगा

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन मित्रों की भर्ती की तैयारियां कर ली है। वन मित्रों की भर्ती वन बीट के आधार पर की जाएगी। प्रदेश में 2061 बीटों में वन मित्र तैनात किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद नूरपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

एएम नाथ।  नूरपुर, 23 जुलाई। नगर परिषद नूरपुर के सभागार में वीरवार को आयोजित समारोह में नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीति महाजन तथा उपाध्यक्ष सोनिया सोगा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से 11 और हिमाचल से 49 दवाएँ के सैंपल फेल : CDSCO की जांच में दवायों के 112 सैंपल फेल

चंडीगढ़: देशभर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की सितंबर 2025 की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के...
Translate »
error: Content is protected !!