उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एचपीएएस परीक्षा में सफलता पर दिव्य ज्योति कटोच को किया सम्मानित

by

कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से अर्जित की यह उपलब्धि : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर :  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा एचपीएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पंचायत लांजनी के झिकड़ गांव की निवासी दिव्य ज्योति कटोच को उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया तथा उनकी धर्मपत्नी डाॅ. सुनन्दा पठानिया ने शाल एवं हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
दिव्य ज्योति कटोच, भूपिंदर कटोच की सुपुत्री तथा स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. पंचम कटोच की पौत्री हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर न केवल शाहपुर क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल है।
इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि दिव्य ज्योति कटोच ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दिव्य ज्योति अपनी प्रशासनिक क्षमता, ईमानदारी और जनसेवा के उच्च मूल्यों के साथ प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त विधानसभा सचिव गोवर्धन सिंह, सेवानिवृत्त आरओ दलीप सिंह तथा शशि मेहता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज में शांति स्थापित करना कानून का अंतिम लक्ष्य, न्याय पाना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार : विशाल कौंडल

एएम नाथ। चंबा 20 मार्च :    जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण चंबा द्वारा बालू हिपा सभागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा बीमा कंपनियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला विधानसभा काउंसिल चैंबर के 100 वर्ष पूरे : कुलदीप सिंह पठानिया

ब्रिटिश काल से लेकर वर्तमान तक कई ऐतिहासिक घटनाओं का बना साक्षी विधानसभा अध्यक्ष बोले यहां लिए गए फैसलों ने भारत की राजनीति और समाज को दी नई दिशा एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल...
हिमाचल प्रदेश

अंब की 22, गगरेट की 20, हरोली की 24, ऊना की 28 और बंगाणा की 19 पंचायत समितियों के नतीजे घोषित

ऊना, 23 जनवरी: जिला ऊना की पांचों विकास खंडों की 113 पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं जिनमें अंब की 22, गगरेट की 20, हरोली की 24, ऊना की 28...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वृद्धावस्था पेंशन मामलों के भुगतान को डाक  विभाग पंचायत स्तर पर शिविरों का करे आयोजन—विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया

एएम नाथ। चंबा,22 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन मामलों   के भुगतान को लेकर  अधिक्षक डाक  विभाग पंचायत स्तर पर  विशेष शिविरों...
Translate »
error: Content is protected !!