मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने किया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-II, नूरपुर का लोकार्पण

by

एएम नाथ। नूरपुर : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-II का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधीश,सिविल एवं सत्र न्यायिक प्रभाग, कांगड़ा न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानु, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-I हितेंद्र शर्मा तथा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II नितिन मित्तल उपस्थित रहे।

लोकार्पण के अवसर पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने कहा कि इस न्यायालय के आरंभ होने से नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर तथा ज्वाली उपमंडल की पंचायतों के लोगों को न्यायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय लोगों को उनके घर-द्वार के समीप त्वरित एवं किफायती न्याय उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जनता के लिए न्याय व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं सुलभ बनाने हेतु प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायालय एवं बार एसोसिएशन का मूल उद्देश्य आमजन को न्याय दिलाना है तथा न्यायिक प्रक्रिया को अधिक जनमुखी बनाने के लिए बार एसोसिएशन और न्यायाधीशों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के अनुभवों से नया ज्ञान प्राप्त होता है और सभी को गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए सुलभ, सस्ता तथा शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने हेतु सामूहिक प्रयास करने चाहिए।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक अजय महाजन, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा, एसडीएम अरुण शर्मा, बार एसोसिएशन के प्रधान पुष्पेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिवक्ता तथा न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-अथेड़ रूट पर फिर ब्रेक : परिवहन व्यवस्था पर भाजपा का निशाना “बस नहीं है, कहां से भेजूं”, आरएम के बयान पर गरमाई सियासत

चंबा-अथेड़ रूट पर फिर नहीं पहुंची एचआरटीसी बस, विद्यार्थी व ग्रामीण परेशान परिवहन मंत्री के दावों पर भाजपा का सवाल रंजीत ठाकुर। लचोड़ी (चंबा) : {चंबा-अथेड़ रूट पर मंगलवार को भी हिमाचल पथ परिवहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज के समग्र विकास में महिलाओं का अहम योगदानः सत्ती

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ऊना (8 मार्च)- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आज राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में मनाया गया, जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कैबिनेट बैठक में मिली 1550 पदों को भरने की मंजूरी…किसानों के लिए MSP पर बड़ा फैसला

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 60 रुपये से बढ़ाकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SDM ऑफिस खरड़ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

सुबह करीब 9:30 बजे आई धमकी भरी ईमेल एएम नाथ। मोहाली : एसडीएम कार्यालय खरड़ में आज उस समय हड़कंप मच गया जब SDM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद...
Translate »
error: Content is protected !!