उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना, भाजपा नेता ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी : धारा 307 की मांग पर भाजपा मुखर, बुधवार तक कार्रवाई नहीं तो चक्का जाम

by

पुलिस कार्रवाई पर भाजपा नेता जय सिंह ने उठाए सवाल, धारा 307 के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

डीसी मुकेश रेपसवाल से मुलाकात कर भाजपा नेता जय सिंह ने रखी कार्रवाई की मांग

एएम नाथ। चंबा : एक व्यक्ति पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य एडवोकेट जय सिंह ने पुलिस प्रशासन पर मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार तक सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय तक हत्या के प्रयास से संबंधित धारा 307 के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ता चंबा में चक्का जाम करेंगे।
वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवार की ओर से उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद एडवोकेट जय सिंह ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मुलाकात कर पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ था और हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। घायल को एक दिन चंबा अस्पताल और नौ दिन टांडा अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। भाजपा नेता का आरोप है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद पुलिस ने मामले में कमजोर धाराओं के तहत कार्रवाई की।
जय सिंह ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने परिवार को घायल की स्थिति गंभीर होने की जानकारी दी थी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से धारा 307 के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया। इसी को लेकर भाजपा और पीड़ित परिवार ने प्रशासन के समक्ष अपना विरोध दर्ज करवाया है।
हालांकि, प्रशासन की ओर से बताया गया कि मामले में चिकित्सकीय राय के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से आवेदन कर यह जानकारी मांगी गई है कि घायल को आई चोटें चिकित्सकीय दृष्टि से गंभीर हैं या नहीं और मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर की क्या राय है। अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर के ओपिनियन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए दो-तीन दिन का समय लिया गया है।
जय सिंह ने कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मंगलवार और बुधवार को पीड़ित परिवार के सदस्य खन्ना जाकर आवश्यक मेडिकल दस्तावेज और जानकारी जुटाएंगे। इसके बाद भी यदि पुलिस ने धारा 307 के तहत कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन का अगला चरण चक्का जाम होगा।
भाजपा नेता ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण धरने के बावजूद यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन तेज करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपग्रेड करें प्रशिक्षणार्थी: राजेश धर्माणी

आईटीआई बिलासपुर में जल रक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित करने के अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर, 03 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक जिला स्तरीय फैशन शो और टैलेंट हंट शो में दिखाएंगे दमखम, डीसी राहुल कुमार ने किया पोस्टर लॉन्च

एएम नाथ। बिलासपुर, 11 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव 2025 को अधिक समावेशी और प्रेरणादायक बनाने की दिशा में जिला बिलासपुर प्रशासन द्वारा दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय फैशन शो और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्त ने ही महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ किया केस : जान‍िए क्या है मामला -15 करोड़ और धोखाधड़ी का

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ख‍िलाफ मुसीबत में हैं। दरअसल, उनके ख‍िलाफ उनके दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुल्थान में आयुष विभाग द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर : सीपीएस किशोरी लाल

स्वास्थ्य शिविर में 180 लोगों की जांची सेहत। बैजनाथ, 15 अक्तूबर : मुल्थान मेला ग्राउंड में आयुष विभाग द्वारा एक दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य संसदीय...
Translate »
error: Content is protected !!