उपायुक्त ने उपमंडल अम्ब का किया दौरा, मानसून आपदा 2023 से क्षतिग्रस्त हुए घरों के पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

by

रोहित जसवाल : ऊना, 1 फरवरी। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को मानसून आपदा-2023 के दौरान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपमंडल अम्ब के तहत टकारला, तियाई और मुबारिकपुर में सात घरों के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि प्रभावित परिवार जल्द से जल्द अपने नए घरों में सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें।

बता दें, ऊना जिला में आपदा 2023 में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए 55 घरों के पुनर्निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को 7-7 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। यह वित्तीय सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रभावित के आशियाने बसाने के लिए घोषित किए गए 4500 करोड़ रूपये के विशेष राहत पैकेज के तहत दी गई है। पहले आपदा में क्षतिग्रस्त हुए प्रभावित परिवारों को पुनर्निर्माण कार्यों के लिए डेढ़ लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर 7 लाख रूपये किया था।
इस दौरान राजस्व अधिकारी अजय कुमार और तहसीलदार प्रेम लाल धीमान भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमोत्कर्ष,रोटरी क्लब व प्रैस क्लब ऊना ने कंवर हरि सिंह की पुण्यतिथि पर लालसिंगी में किया पौधारोपण

ऊना :27 जुलाई- हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक रहे स्वर्गीय कंवर हरि सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिमोत्कर्ष परिषद, रोटरी क्लब व प्रेस क्लब ऊना के संयुक्त तत्वावधान में लालसिंगी गांव स्थित हिम इन्कलेव कालोनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरप्लस बिजली लेगा बिजली बोर्ड – सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं देशराज और दिलेराम के घर , अब बिल की कोई चिंता नहीं

हमीरपुर 29 फरवरी। हिमाचल प्रदेश को अगले दो वर्षों में हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार के प्रयास रंग लाने लगे हैं। सरकार की सब्सिडी योजना का...
हिमाचल प्रदेश

जालपा माता मंदिर स्यारठ में 19 को सजेगा भव्य मेला

पट्टा मेहलोग, 17 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत निचली गांगुड़ी के स्यारठ में स्थित माँ जालपा मंदिर परिसर में 19 जून को भव्य मेले (स्यारठ की नई) का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो

कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग सुक्खू सरकार से सिरमौर पर श्वेत पत्र और किशाऊ परियोजना पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा एएम नाथ। नाहन : हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!