शहरी गरीबी उन्मूलन के दृष्टिगत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा के बैठक कक्ष में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी गरीबी उन्मूलन के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में शहरी गरीबों को रोजगार व आजीविका के बेहतर अवसर मुहैया करवाने से संबंधित विभिन्न पहलुओं वारे विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजना के तहत चिन्हित पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाने का प्रयास करें तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के द्वारा लाभान्वित करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजना से जुड़े सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर सर्वप्रथम नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को स्वागत किया तथा बैठक के उद्देश्य के विषय में विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चाप नगर परिषद चंबा की ओर से उपस्थित रुचि महाजन ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शहरी गरीबी उन्मूलन के लिए भारत के 25 शहरों का चयन किया गया है जिसमें नगर परिषद चंबा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य 6 प्रमुख श्रेणियां के कमजोर व्यावसायिक समूहों को लाभ पहुंचाना है, जिसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक, कचरा प्रबंधन कर्मी, देखभाल कार्यकर्ता, घरेलू श्रमिक, निर्माण श्रमिक तथा परिवहन श्रमिक शामिल हैं एक सर्वेक्षण के माध्यम से इनके बारे में एक डाटा का विश्लेषण कर पात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी तथा उन्हें आठ सामाजिक सुरक्षा योजना एवं कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। रुचि महाजन ने बताया की योजना के तहत डे केयर सेंटर, ओल्ड एज डेकेयर सेंटर, लेबर चौक, शहरी आजीविका एक्शन प्लान तथा विशेष परिवर्तनात्मक प्रोजेक्ट भी बनाए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान, अग्रणी जिला प्रबंधक डीसी चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी अक्षय कुमार, खाद एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक संजय कुमार सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक को किया सस्पेंड : अदालत में 15 छात्राओं के हुए बयान दर्ज

एएम नाथ । सिरमौर ।  छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार व छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को विभाग ने निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षक 48 घंटे से अधिक समय से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुन्नी कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन :

एएम नाथ। शिमला (सुन्नी) 10 अगस्त – राजकीय महाविद्यालय सुन्नी में आज बी.ए, बीकॉम, बी.एस.सी तथा बी.सी.ए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षा आरंभ इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 वर्षों में मोदी ने भारतवर्ष के चारों अमृत स्तंभ यानी युवा, महिलाएं, किसान और गरीब को जो विकास और सम्मान दिया : डॉ.राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। डलहौज़ी : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ.राजीव भारद्वाज ने शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान चम्बा जिला के डलहौज़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। भारद्वाज...
हिमाचल प्रदेश

यस ने सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां कहा कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध लड़ाई में जनभागीदारी और सतत जागरूकता नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूक और सतर्क...
Translate »
error: Content is protected !!