उपायुक्त ने किया विभिन्न सरकारी स्कूलों का निरीक्षण

by
एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने 28 जनवरी को जिला मुख्यालय चम्बा में केंद्रीय राजकीय प्राथमिक पाठशाला जुलाहकड़ी व राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं तथा शिक्षा के तौर तरीकों का विस्तृत निरीक्षण करने के अलावा विद्यालय में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर की जाँच की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालयों के विद्यार्थियों का शिक्षा का स्तर संतोषजनक पाया गया।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के अध्यापकों को शिक्षा स्तर को निरंतर सुधारने तथा बच्चों को समझाने के आसान तौर तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने केन्द्रीय राजकीय माध्यमिक पाठशाला जुलाहकड़ी में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए अपनाए गए कदम जैसे ई. जादू पटारे से पढ़ाना, दीक्षा एप से पढ़ाना, करके सीखना विधि, तथा प्ले वे मैथड की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा विद्यालयों के भवन व खेल मैदान का भी जायजा लिया गया जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ज्ञान चंद ही मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लालसिंगी में दुर्घटना स्थल का DC जतिन लाल ने किया दौरा : अधिकारियों को नाले पर रेलिंग लगाने के निर्देश

रोहित राणा । ऊना, 20 नवम्बर। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को लालसिंगी में पिकअप-बाइक दुर्घटना स्थल का दौरा कर अधिकारियों को जन सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के साथ नाले पर रेलिंग लगाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

इन्दौरा :    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के उपरान्त इन्दौरा में एक विशाल जनसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भराड़ी-कुरला संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास 

टुंडी तथा बनेट इत्यादि गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए व्यय होंगे एक करोड़ 50 लाख ट्रैक टूरिज्म को विकसित कर पर्यटन हब बनेगा भटियात क्षेत्र : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चंबा, ( टुंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित

एएम नाथ।  नाहन, 29 दिसंबर। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में वर्ष 2022 से 2025 तक कुल 74 मामलों में 91 पीड़ित व्यक्तियों को 78 लाख 95...
Translate »
error: Content is protected !!