लालसिंगी में दुर्घटना स्थल का DC जतिन लाल ने किया दौरा : अधिकारियों को नाले पर रेलिंग लगाने के निर्देश

by
रोहित राणा । ऊना, 20 नवम्बर। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को लालसिंगी में पिकअप-बाइक दुर्घटना स्थल का दौरा कर अधिकारियों को जन सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के साथ नाले पर रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एमसी ऊना के अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी यहां सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।
बता दें, पुराना-होशियारपुर रोड़ पर लालसिंगी के समीप गत दिवस हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति सड़क के साथ लगते नाले में गिर के गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यहां आए-दिन होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए लाल सिंगी के लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा था तथा सड़क के साथ लगते नाले को लेकर जनसुरक्षा के लिए पक्का इंतजाम करने का आग्रह किया था। इसका तुरंत संज्ञान लेते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को ही घटनास्थल का दौरा किया तथा अधिकारियों को शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों ने बताया कि सड़क के साथ नाला काफी ज्यादा बड़ा और गहरा है और किसी भी तरह की कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं जिस कारण नाले में कोई न कोई राहगीर दुर्घटना का शिकार होता रहता है। उपायुक्त ने उन्हें यथाशीघ्र समुचित समाधान का भरोसा दिलाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा छोडऩे वाले नौजवानों को जिला रैडक्रास सोसायटी ने बनाया आत्मनिर्भर : नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र में स्किलड कोर्स करने वाला पहला बैच पास आउट

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने कोर्स करने वाले 25 नौजवानों को दिए सर्टिफिकेट होशियारपुर, 23 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने आज नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र होशियारपुर में नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस ने किये आवश्यक प्रबंध पूरे

26 दिसंबर को वॉकाथॉन रूट व ट्रैफिक व्यवस्था को रूट चार्ट किया जारी, 500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात एएम नाथ। बिलासपुर 23 दिसम्बर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 26 दिसंबर को आयोजित की जा रही एंटी-चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत : सत्ती

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज नगर परिषद संतोषगढ़ सहित रामपुर, नंगड़ां, झूडोवाल तथा कुठारखुर्द के कोविड मरीजों के लिए आशा कार्यकर्ताओं को होम आइसोलेशन किटें वितरित कीं। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह

एएम नाथ। शिमला : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के बाद गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र...
Translate »
error: Content is protected !!