उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया तंबाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ

by

8 दिसंबर तक आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां

400 शिक्षण संस्थान तथा 30 गांव बनेंगे तंबाकू मुक्त

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष से तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का जिला स्तर पर शुभारंभ किया।
उन्होंने इस दौरान चंबा पुलिस के तत्वावधान में नशीले एवं मादक पदार्थों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी और जागरूकता को लेकर सक्षम अभियान का भी शुभारंभ किया।


मुकेश रेपसवाल ने बताया कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत जिला में 8 दिसंबर तक पूर्व चयनित 30 जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस समयावधि में जिला के विभिन्न 400 शिक्षण संस्थानों तथा 30 गांव को तंबाकू मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुकेश रेपसवाल ने अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की विस्तृत समीक्षा कर सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सक्षम अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों को तंबाकू मुक्त युवा अभियान के साथ संयुक्त रूप से आयोजित करने को कहा।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कोटपा अधिनियम, तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान, तंबाकू वेंडर लाइसेंस इत्यादि की उपलब्धता भी सुनिश्चित बनाने को कहा। साथ में उन्होंने सभी विकास खंडों में फ्लाइंग स्क्वॉड को कार्यशील करने के भी निर्देश दिए ।
उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिए कि सभी सरकारी कार्यालयों को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान किए जाएं। इसके अतिरिक्त विभागीय कर्मचारियों के मामलों में सीसीएस कंडक्ट रूल के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।
मुकेश रेपसवाल ने इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, आयुष विभाग, आबकारी एवं कराधान, शिक्षा विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, शहरी विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों की अभियान के अंतर्गत भूमिका एवं उत्तरदायित्व को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने इस दौरान नशीले एवं मादक पदार्थों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी और जागरूकता को लेकर सक्षम अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने स्वागत संबोधन रखा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी-स्वास्थ्य डॉ.कारण हितैषी ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 से संबंधित विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ.पंकज गुप्ता, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता महाजन, मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी शुगल सिंह, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय यह है कि प्रतिदिन 3000 से अधिक भारतीय तम्बाकू सेवन के कारण मरते हैं। भारत में कैंसर से मरने वाले 100 रोगियों में से 40 तम्बाकू के सेवन के कारण मरते हैं। 95 प्रतिशत मुंह के कैंसर तम्बाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों में होते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्वालथाई में जेम और सीपीपी पोर्टल्स के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

बिलासपुर, 20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश सरकार के इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के राइजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस प्रोग्राम के तहत आज होटल हिल व्यू-कम-रेस्टोरेंट इंडस्ट्रियल एरिया ग्वालथाई बिलासपुर में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, जेम और सैंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के लाल अन्जेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान : दुनिया की प्रतिष्ठित Ironman 70.3 प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी, रैत में हुआ भव्य स्वागत

एएम नाथ। शाहपुर, 14 जून।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित विश्व प्रसिद्ध एंड्योरेंस प्रतियोगिता Ironman 70.3 को सफलतापूर्वक पूरा कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम, मंत्री, सीएस, डीसी सब मिल पहले तय कर लें कि पंचायत चुनाव कब करवाने : जयराम ठाकुर

उपायुक्तों द्वारा लिखे गए पत्र ने आपदा राहत को लेकर खोला सीएम सुक्खू का चिट्ठा चुनाव टालने की चिट्ठी से साफ है कि आपदा के बाद प्रदेश के हालात जैसे हैं वैसे रहेंगे एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत में 5 करोड़ से बनेगा श्री राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भवन : केवल सिंह पठानिया

एफडीआर तकनीक से निर्माणाधीन रैत–झीरबल्ला सड़क कार्य का किया निरीक्षण एएम नाथ। शाहपुर, 6 जनवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में प्रस्तावित श्री राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया...
Translate »
error: Content is protected !!