रैत में 5 करोड़ से बनेगा श्री राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भवन : केवल सिंह पठानिया

by
एफडीआर तकनीक से निर्माणाधीन रैत–झीरबल्ला सड़क कार्य का किया निरीक्षण
एएम नाथ। शाहपुर, 6 जनवरी।  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में प्रस्तावित श्री राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा, जिस पर कुल 5 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज निर्माण स्थल के निरीक्षण के उपरांत दी।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी शैक्षणिक परियोजना के लिए 1.50 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त जारी कर दी गई है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो तथा इसे निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
इससे पूर्व विधायक केवल सिंह पठानिया ने 7.35 करोड़ रुपये की लागत से एफडीआर तकनीक के माध्यम से निर्मित की जा रही रैत–झीरबल्ला सड़क के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वर्षा के दौरान सड़क को कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा निर्माणाधीन सड़क को लेकर उनके सुझाव प्राप्त किए।
इस अवसर पर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग विकास सूद, अधीक्षण अभियंता बी.एस. ठाकुर, अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल, प्रधानाचार्य रैत शमशेर भारती, पंकज बलौरिया, मुकेश मन्हास, वीरेन्द्र, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लेह में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा, लोकतंत्र में ऐसी हिंसा के लिए कहीं कोई स्थान नहीं राहुल गांधी पर भी साधा निशाना, कहा- वोट चुराने वाले लगा रहे हैं आरोप देश जानता है उनकी सच्चाई, कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार के नामांकन रद्द, 2 कवरिंग उम्मीदवारों सहित : नामांकन पत्रों की छानबीन के दिन 10 के नामांकन पत्र सही पाए गए – रिटर्निंग आफिसर अपर्वू देवगन

एएम नाथ। मंडी, 15 मई :  मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें से चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए। रिटर्निंग आफिसर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा माफिया तांडव मचा रहा, किसके संरक्षण में फल फूल रहा है नशा -प्रदेश में नशा बेकाबू, आए दिन नशे के ओवर डोज से मौतें, सरकार नाकाम : जयराम ठाकुर

एक हफ्ते में नशे के ओवरडोज से तीन मौतें, किंगपिन पुलिस की पहुंच से दूर फेमस होने के लिए कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलते हैं एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हटवास में 410 लाख की लागत से बनेगा खेल परिसर : आरएस बाली

चाहड़ी तथा हटवास में दो वर्षों में विकास पर व्यय किए चार करोड़,  विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं एएम नाथ।  धर्मशाला, नगरोटा 11 फरवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट...
Translate »
error: Content is protected !!