जीन, टी-शर्ट या अन्य गैर फॉर्मल कपड़े पहनने सचिवालय समेत सरकारी दफ्तरों में रोक : अधिकारी और कर्मचारी पहन कर आए तो होगी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय समेत सरकारी दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी अगर जीन, टी-शर्ट या अन्य गैर फॉर्मल कपड़े पहनकर आए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस सबंध में प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा ने एक सर्कुलर जारी किया है,जिसके अनुसार प्रदेश हाईकोर्ट और अन्य अदालतों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों को फॉर्मल ड्रेस पहनकर ही जाना होगा। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी पहन कर ही कार्यालय में आना होगा। सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने वर्ष 2017 में इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। उसके बाद कार्मिक विभाग ने सभी विभागों को दिशा-निर्देश तैयार कर जारी किए थे, जिसमें ड्रेस कोड के बारे में जानकारी दी थी। इसमें स्पष्ट किया था कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी उपयुक्त, औपचारिक, साफ और अच्छे दिखने वाले और सही रंग के कपड़े पहनकर ही सरकारी दफ्तर में आएंगे।
वह उच्च न्यायालय या अन्य अदालतों में उपस्थित होते हुए भी फॉर्मल और सही तरीके के कपड़े पहनेंगे। इस सर्कुलर के अनुसार हालांकि यह ध्यान में आया है कि इन निर्देशों की ठीक से अनुपालना नहीं की जा रही है। यही नहीं, प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी सही कपड़ों में नहीं पहुंच रहे हैं। उनके लिए पहले से ही वर्दी तय है। अधिकारियों और कर्मचारियों के कपड़े पहनने का अंदाज कार्यालय की व्यावसायिकता, गंभीरता और अनुशासन की शैली को भी प्रदर्शित करता है। ऐसे में राज्य सचिवालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी इन निर्देशों की अनुपालना करें। अगर इस संबंध में किसी भी तरह की कोताही बरती जाती है तो ऐसे में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

22 जनवरी को होने वाले राम महोत्सव के लिए दुल्हन की तरह सजा बद्दी

पंजाब नेशनल बैंक से लेकर राधा स्वामी सत्संग ब्यास डेरा तक लाइटों से सजाया गया बद्दी साईं रोड। दस हजार भगवा झंडियों से सजाया गया है बद्दी शहर को बद्दी 21 जनवरी (तारा) :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सुक्खू सरकार का असंवैधानिक कानून बेनकाब हुआ : जय राम ठाकुर

शिमला, 29 जुलाई । पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा है कि उच्चतम न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की भर्तियों की सेवा शर्तें विधेयक-2024 को असंवैधानिक ठहराते हुए राज्य...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीचुल टॉप में पूजा-अनुष्ठान के बाद देवता देहरी पहुंचे, देवलुओं को दिया आशीर्वाद…. घी से भरे पात्रों से हुआ पारंपरिक स्वागत : फलाचन घाटी में निभाई गई देवता शेष नाग की सदियों पुरानी परंपरा

बठाहड़, बंजार(परस राम भारती) । जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल की फलाचन घाटी में आराध्य देवता श्री शेष नाग जी से जुड़ी सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद हिमाचल की राजनीति में भूचाल तय : सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया : जयराम ठाकुर

डेढ़ साल से सिर्फ़ आश्वासन दिये जा रही है सुक्खू सरकार, कब होंगे काम, जनसभा में मुख्यमंत्री के सामने ही लोग कह रहे हैं 1500 नहीं मिले एएम नाथ। हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में...
Translate »
error: Content is protected !!