आप की कैंडिटेड चाहत पांडे : 12 मिलियन फॉलोवर्स, वोट मिले 2292

by

मध्य प्रदेश : चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। जिनमें दिग्गज मैदान में उतरे थे, लेकिन उनको करारी शिकस्त मिली है। हारने वालों की लिस्ट में आप की कैंडिटेड चाहत पांडे का नाम भी शामिल है।
मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार चाहत पांडेय चुनाव हार गईं। महज 2292 वोट पाकर आप प्रत्याशी चौथे नंबर पर रही है। इस सीट से बीजेपी के कद्दावर नेता जयंत मलैया 51 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर मिलियन में फॉलोवर्स हैं, लेकिन सोचने वाली बात है कि वोटिंग के वक्त उनको इतने कम वोट मिले। चलिए चाहत पांडे के बारे में आपको और बताते हैं।

वीडियो से चर्चा में आईं चाहत : एक्टिंग में हिट रहने वाली चाहत पांडेय राजनीति में फ्लॉप साबित हुई हैं। उन्हें करारी शिकस्त मिली है। चाहत पांडेय की जमानत जब्त हो गई है। मुंबई में रहने वाली चाहत ने चुनाव के वक्त मध्य प्रदेश में डेरा डाला था। वह कभी ट्रैक्टर से प्रचार करती थीं तो कभी बैलगाड़ी से। इसी बीच उनके डांस ‘लड़का आंख मारे’ पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद खूब विवाद भी हुआ था। चाहत को वोट भले ही बहुत कम मिले हों लेकिन सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों की संख्या 12 मिलियन से ज्यादा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

योगमय हुआ ऊना : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऊना के इंदिरा स्टेडियम में लगा योग शिविर

सकारात्मक जीवन के लिए योग और फिटनेस का बहुत महत्व, नियमित करें योगाभ्यास – जतिन लाल ऊना, 21 जून। सकारात्मक जीवन के लिए योग और फिटनेस का बहुत महत्व है। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू कोरोना पॉजिटिव : विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित, 21 दिसंबर को धर्मशाला में अभिनंदन कार्यक्रम भी कैंसिल

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मुख्यमंत्री के पॉजिटिव आने के बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित कर दिया गया है। आज शाम राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के शपथ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में 20 करोड़ रुपए से स्थापित किया जा रहा ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र – मुकेश अग्निहोत्री

निर्माणाधीन स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को जारी किए उचित दिशा निर्देश  बद्दी , एएम नाथ/ तारा :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में वाहनों की फिटनेस के लिए...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने शहीद गज्जन सिंह के परिवार के साथ साझा किया दुख

नूरपुर बेदी, 15 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सोमवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!