बालिका सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक – DC मनमोहन शर्मा

by
एएम नाथ। सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं पोषण के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारी और समग्र विकास को बढ़ावा देना है ताकि वह अपना भविष्य उज्जवल बना सके।
उपायुक्त ने कहा कि बालिका सशक्तिकरण के लिए समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवन-यापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां खेलकूद, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं का जीवन सरल बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की गई है।
मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर अन्नप्राशन तथा गोद भराई की रस्म सम्पन्न करवाई।
उपायुक्त ने इस अवसर पर ज़िला की विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई पोष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा लगाए गए एच.बी. जांच शिविर का शुभारम्भ भी किया।
उन्होंने पोषण माह के उपलक्ष्य पर स्थापित हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर भी किए।
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव ने इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए निगम द्वारा कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव ज़िला विधिक सेवाएं प्राधिकरण आकांक्षा डोगरा ने इस अवसर पर महिलाओं के अधिकारों, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम, 2012 (पोस्को एक्ट), घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 तथा निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
गैर सरकारी संगठन युवराज फाउडेंशन की पूनम नन्दा ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को ब्रेस्ट कैंसर के बचाव बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।
आयुष विभाग सोलन की प्रभारी डॉ. अनिता गौतम ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य और पोषण विषय पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की।
ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की।
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत ज़िला में 10वीं तथा 12वीं कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर ज़िला की विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
ज़िला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी सहित सामाजिक कल्याण एवं कल्याण विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य बालिकाएं इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सांसद मनीष तिवारी ने लिखा पत्र

गढ़शंकर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक पत्र लिखकर राज्य में चलने वाले उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छात्रों के लिए फायदेमंद होगा वीज़ा संडे, लोगों की सुविधा के लिए कल रविवार को खुलेगा कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट नवांशहर कार्यालय: कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर कंवर अरोड़ा ने बताया कि विदेश जाने के इच्छुक कई लोगों की मांग थी कि कई बार उन्हें सोमवार से शनिवार तक कार्यालय आने का समय नहीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ भाई-बहन गिरफ्तार : बहन के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं चार मामले

290 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला व युवक गिरफ्तार गढ़शंकर, 25 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने भाई बहन को 290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमले के वक्त नहीं दिखे 175 मुलाजिम : रंधावा और पुलिसकर्मियों की हरकतें संदिग्ध – बिक्रम मजीठिया

अमृतसर :  अमृतसर में गोल्डन टेंपल के बाहर सजा पूरी कर रहे सुखबीर बादल पर हुए हमले के मामले में अकाली दल ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। बिक्रम मजीठिया...
Translate »
error: Content is protected !!