वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों का लोक निर्माण मंत्री ने लिया जायजा

by
एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने  रिज मैदान पर 13 अक्टूबर, 2025 को आयोजित किये जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कार्यक्रम में मंच, बैठने की व्यवस्था, शामियाना, प्रदर्शनी, यातायात और अन्य विषयों पर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की।
उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर को आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी इंचार्ज रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला सहित देश व प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट और अन्य नेता तथा प्रदेश के कोने-कोने से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह, जोकि प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे हैं, उनका प्रदेश के विकास में बेहद अहम योगदान रहा है, इसलिए सभी लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह द्वारा जो विकास कार्य प्रदेश में किये गए हैं उनको आगे ले जाने के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश को और मजबूती से आगे ले जाने की दिशा में कार्य किया जायेगा।
इस दौरान उपाध्यक्ष हिमुडा यशवंत छाजटा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जन्मदिन मुबारक : डॉ. गिरधारी लाल कश्यप को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

हिमाचल शिक्षा बोर्ड के पूर्व सम्पादक एवं वरिष्ठ निजी सचिव, शलगा मेहलोग निवासी डॉ. गिरधारी लाल कश्यप को सतलुज ब्यास टाइम्स परिवार की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। Share     
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की नागरिकता पर निर्णय के लिए केंद्र को 24 मार्च तक का वक़्त

इलाहाबाद : राहुल गांधी की नागरिकता पर केंद्र के पास अब निर्णय लेने के लिए 24 मार्च तक का समय है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि नागरिकता से संबंधित मामलों पर निर्णय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने तीसरी सूची में 9 उम्मीदवारों का किया एलान : 63 सिटिंग सांसदों के टिकट काटे – भाजपा घोषित कर चुकी 276 उम्मीदवारों के नाम

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें तमिलनाडु की 9 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री एल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बातल में 20 जुलाई से लगेगा 15 दिवसीय बाल संस्कार एवं कर्मकांड शिविर

योगेश चौहान ।  अर्की :  छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बातल में बच्चों को भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान एवं सनातन परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से 15 दिवसीय बाल संस्कार एवं कर्मकांड शिविर...
Translate »
error: Content is protected !!