18 महीने में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लिया 27000 करोड़ का कर्ज : अनुराग ठाकुर

by

रोहित भदसाली। शिमला :  पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पिछले 18 महीनों में 27,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लिया है. उन्होंने रविवार शाम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की गृह विधानसभा सीट नादौन सहित अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में कई स्थानों पर सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करते हुए भी ये आरोप लगाए.  सोमवार को अनुराग ठाकुर ने एक बयान में कहा, ‘अब तक के सिर्फ 18 महीने के कार्यकाल में राज्य सरकार 27 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज ले चुकी है. बावजूद इसके इस सरकार के पास राज्य में विकास कार्य कराने के लिए बजट नहीं है.’

बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार देती कुछ नहीं, बल्कि लगातार लोगों से वसूली की योजनाएं बनाती रहती है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है और मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र नादौन भी इससे अछूता नहीं है.

‘हर तरफ है टैक्स का बोझ’ :   अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘बिजली हो, पानी हो, सड़क हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य, हर जगह टैक्स का बोझ है. पिछली भाजपा सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली सब्सिडी बंद कर दी गई है और ग्रामीण आबादी पर पानी के शुल्क का बोझ डाला गया है.’

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने पहले ही राज्य में 16.5 लाख से अधिक लोगों को अपने प्राथमिक सदस्यों के रूप में नामांकित कर लिया है और काम अभी भी जारी है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की असली रीढ़ होते हैं और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाकारों ने नशे की लत से दूर रहने का भी दिया संदेश : गीत, संगीत  के माध्यम से किया जा रहा जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान

एएम नाथ। चंबा, 09 फरवरी :  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत भरमौर के 84 परिसर में व ग्राम पंचायत खाणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगजीतनगर के राहुल पहलवान ने कुश्ती प्रतियोगिता में हासिल किया स्वर्ण पदक

राहुल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, पट्टा मेहलोग, 25 मार्च (तारा) : क्षेत्र की जागजीतनगर पंचायत से संबंध रखने वाले राहुल पहलवान ने ऊना में हुई अंडर 20 व 61 किलो ग्राम भार वर्ग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनता पर टैक्स का बोझ डालने को रोज़ नए नए पैंतरे लगा रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बालीचौकी में कहा, मुख्यमंत्री के झूठ से हुआ कांग्रेस को हरियाणा में नुकसान,  भाजपा नेताओं को नसीहत देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें मुख्यमंत्री एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाए शाहपुर के प्रमुख मुद्दे : शाहपुर के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विधायक पठानिया ने की बैठक

एएम नाथ। शाहपुर, 3 नवंबर: उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, शाहपुर में उपमंडलाधिकारी तथा शाहपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों...
Translate »
error: Content is protected !!