हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सद्भावना टी-20 क्रिकेट कप के लिए आमंत्रित किया

by
रोहित भदसाली। शिमला : हिम स्पोटर््स एंड कल्चरल एसोसिएशन, शिमला के अध्यक्ष नरेश चौहान ने आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें 16 एवं 17 नवम्बर, 2024 को शिमला में आयोजित होने वाले ‘सद्भावना टी-20 क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ के लिए आमंत्रित किया।
यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी के सहयोग से ‘नशा छोड़ो, खेल खेलो’ विषय के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को समर्थन के प्रतीक के रूप में ‘नशा छोड़ो, खेल खेलो’ संदेश प्रदर्शित करने वाले क्रिकेट बैट पर हस्ताक्षर किए।
मुख्यमंत्री ने इस नेक उद्देश्य से प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ऐसोसिएशन की सराहना की तथा कहा कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी के बिना नशे के विरूद्ध लड़ाई संभव नहीं है, इसलिए समाज के हर एक व्यक्ति को इस दिशा में अपना योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, एसोसिएशन के महासचिव हरदयाल भारद्वाज तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2027 तक देश का पहला शत-प्रतिशत पेयजल एवं सिंचाई सुविधा से संपन्न विधानसभा क्षेत्र होगा हरोली : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि साल 2027 तक हरोली देश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बनेगा जहां हर घर-आंगन और हर खेत को पानी उपलब्ध होगा और पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से दूर रखने का सार्थक प्रयास है ‘रिवाज’ : आरएस बाली

एएम नाथ। शिमला : यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी के दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम ‘रिवाज’ का आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर से आगाज हुआ। कार्यक्रम की परिकल्पना युवाओं को नशे जैसी सामाजिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 जून को ज़िला  शिकायत निवारण समिति बैठक की करेंगे अध्यक्षता – 19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे

एएम नाथ। चंबा :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया 19 जून को सिहुंता में  होने वाली स्टार नाइट में  मुख्य अतिथि होंगे । विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 21 जून...
Translate »
error: Content is protected !!