हिमाचल और लोगों की बदनसीबी होगी : 3 महीने में ही 4500 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया, कर्ज लेने की यही स्पीड रही तो लेना पड़ेगा सरकार को हर साल 18 हजार करोड़ रुपए का कर्ज

by

शिमला : सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार यदि इसी स्पीड से लोन लेती रही तो एक दिन हिमाचल के हालात श्रीलंका जैसे बनने तय हैं। यह हिमाचल और यहां के लोगों की बदनसीबी होगी। भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार पर ज्यादा लोन लेने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। मुख्यमन्त्री सुखविंदर सुक्खू को घेरते हुए जयराम ने कहा कि उनकी सरकार ने 3 महीने के छोटे से कार्यकाल में ही 4500 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया। कर्ज लेने की यही स्पीड रही तो इस सरकार को हर साल 18 हजार करोड़ रुपए का लोन लेना पड़ेगा। जयराम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी गारंटिया कहां से पूरी करनी हैं? यह देखना सरकार का काम है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि देनदारियां हमेशा कैरी फॉरवर्ड होती हैं। कांग्रेस सरकार की देनदारियों को हमने चुकता किया, लेकिन कभी भी इसका जिक्र नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष ने इस बात पर खेद जताया कि मौजूदा सरकार ने MLA डेवलपमेंट फंड का पैसा रोक दिया। इससे लोगों के विकास कार्य रुक गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल सरकार इसी महीने 2000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त ऋण लेने जा रही है। अभी हिमाचल में कांग्रेस को सत्ता संभाले 3 महीने हुए हैं। इस दौरान सरकार ने दिसंबर में 1000 करोड़, जनवरी में 1500 करोड़ और फरवरी में 2000 करोड़ का लोन ले लिया है। कश्यप ने कहा कि कुल मिलाकर सुक्खू सरकार महज तीन महीने में 4500 करोड़ रुपए का लोन ले चुकी है। अगर हर महीने यह सरकार 1500 करोड़ का कर्ज लेती रही तो 12 महीने में राज्य की जनता पर 18 हजार करोड़ रुपए का लोन चढ़ जाएगा। भाजपा नेताओं ने कैबिनेट मीटिंग में एक भी गारंटी पर चर्चा नहीं किए जाने के मामले पर सरकार को घेरा। भाजपा नेताओं ने कहा कि OPS और महिलाओं को 1500 देने को लेकर हो हल्ला तो काफी था, पर कैबिनेट तो खोखली निकली।
भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमाचल के लोग सरकार की ओर से गोबर खरीदने की शुरुआत करने का इंतजार कर रहे हैं, जिसका वादा कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में किया था। कश्यप ने कहा कि युवाओं से कांग्रेस ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, पर अभी तक इनकी सब-कमेटी ने सालभर में 20 हजार नौकरियों की बात की है। यह युवाओं के साथ धोखा है। 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा भी पूरा होता नहीं दिख रहा, क्योंकि बिजली बोर्ड घाटे में चल रहा है। पिछली भाजपा सरकार ने लोगों को जो 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी थी, उसमें भी प्रदेश सरकार ने कटौती कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप ने नहीं निभाई दोस्ती, भारत पर लगाया 25% का टैरिफ, 1 अगस्त से होगा लागू

नई दिल्ली : मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की 1 अगस्त की डेडलाइन से पहले ही भारत के ऊपर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है. टैरिफ लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन हाजिरी का भी निकाल लिया तोड़ : स्कूल से गायब शिक्षिका पोर्टल पर हाजिर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में शिक्षिका की ओर से फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। लक्कड़ बाज़ार क्लस्टर के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेफील्ड की एक शिक्षिका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी भूकंप की परिकल्पना के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज आयोजित

उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अगुवाई पुलिस, होमगार्ड, आपदामित्र, एनसीसी, एनएसएस, स्कॉउट एंड गाइड तथा गैर सरकारी संगठनों के स्वयं सेवकों ने लिया हिस्सा ज़िला में नौ विभिन्न स्थानों पर किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसोल में घूमने आई दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ : आरोपी हरियाणा

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू स्थित मणिकर्ण घाटी के कसोल में घूमने पहुंची एक दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने आरोप लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!