विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जन्मदिवस बनेगा संवेदनशीलता और सेवा की मिसाल

by

पठानिया अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द

एएम नाथ। चम्बा    हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 17 सितंबर 2025 को अपना 69वां जन्म दिवस मना रहे हैं। लेकिन इस बार वे किसी भी तरह का समारोह या भव्य आयोजन नहीं करेंगे। इसके बजाय उन्होंने निर्णय लिया है कि इस दिन वे हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ उनका दुःख-दर्द साझा करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
पठानिया ने अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों को पहले ही अवगत करवा दिया है कि वे जन्मदिवस पर बधाई स्वीकार तो करेंगे, लेकिन जश्न नहीं। उन्होंने कहा “आज जब प्रदेश आपदा की विभीषिका से जूझ रहा है, ऐसे समय में जश्न मनाना उचित नहीं। मेरा संकल्प है कि इस दिन मैं आपदा पीड़ितों के बीच रहकर उनकी व्यथा सुनूं और उनके जीवन में आई कठिनाइयों के समाधान हेतु जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत व आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाऊं।” फिलहाल वे 18 सितंबर तक चम्बा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनका बाढ़ पीड़ितों से मिलने और जिला प्रशासन के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है, जिसमें अब तक की राहत कार्रवाइयों की समीक्षा तथा भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।
पठानिया ने स्पष्ट किया कि हिमाचल सरकार एक संवेदनशील सरकार है, जो आपदा पीड़ितों के लिए पूरी तरह कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को पहले ही आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है। अब नए मानकों के साथ सभी पीड़ितों को अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि हुए नुकसान की अधिकतम भरपाई सुनिश्चित हो सके।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जन्मदिवस इस बार संवेदनशीलता और सेवा की मिसाल बनेगा। जश्न से दूरी बनाकर आपदा प्रभावित परिवारों के बीच रहना न सिर्फ उनके व्यक्तित्व की सादगी को दर्शाता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि राजनीति का असली मकसद जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा होना है। उनके इस निर्णय से न केवल उनके निर्वाचन क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश में सकारात्मक संदेश गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : तीन-तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को प्रधान सलाहकार लगाया

शिमला :16 जुलाई : हिमाचल में नए मुख्य सचिव आरडी धीमान की तैनाती के साथ ही शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। मुख्य सचिव आरडी धीमान को ऊर्जा, बहुउद्देश्यीय परियोजना और...
हिमाचल प्रदेश

बस रूट परमिट व ट्रांस्फर से संबंधित आवेदन 23 जून तक

ऊना: आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने ऊना जिला के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधकों, आॅटो रिक्शा मालिकों व हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम को सूचित करते हुए बताया है कि बस रूट परमिट ट्रांस्फर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन समारोह आयोजित :दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार कृत संकल्प: डॉ. शांडिल

बद्दी/सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं इन तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

रोहित जसवाल। ऊना, 29 जनवरी. प्रख्यात शिक्षाविद् और समाजसेवी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके योगदान को स्मरण करते हुए, परिवार, मित्रों और समाज के...
Translate »
error: Content is protected !!