टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज बद्दी में भरे जाएंगे 162 पद, साक्षात्कार 13 को

by
रोहित जसवाल। ऊना, 11 अगस्त। टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असाइनमेंट मैनेजर(भूतपूर्व सैनिक), स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑप्रेटर के 162 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 13 अगस्त को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी दी कि इनमें असाइनमेंट मैनेजर के 4 पद शामिल है जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन के साथ-साथ आर्मी के जेसीओ रैंक से सेवानिवृत सैनिक पात्र होंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 35 से 50 वर्ष और वेतन 33,975 रुपये निर्धारित किया गया है। सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पदों के लिए 12वी और ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 और वेतन 22,537 रुपये निर्धारित किया गया है। सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए 10वीं और 12वीं, आयु सीमा 18 से 28 वर्ष और वेतन 18,236 रुपये निर्धारित किया गया है। स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा अनिवार्य है। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष और वेतन 20,294 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कंप्यूटर ऑप्रेटर के 8 पदों के लिए 10वीं, 12वीं ग्रेजुएशन और कंप्यूटर में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 22 से 35 वर्ष और वेतन 21,094 रुपये निर्धारित किया गया है।
अक्षय शर्मा ने कहा कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 72075-00008 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली – दूसरी पत्नी से परेशान कारोबारी ने किया सुसाइड : संपत्ति नाम कराने का बना रही थी दबाव

लुधियाना : फैक्ट्री मालिक द्वारा पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फैक्ट्री मालिक दलजीत सिंह अपनी दूसरी पत्नी परमजीत कौर और उसके रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने से परेशान था।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परवाणु नेशनल हाइवे-5 पर बड़ा हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा ट्रक, कार को मारी टक्कर, दो की मौत 

एएम नाथ। सोलन :  प्रदेश के प्रवेश द्वारा परवाणु-कालका-शिमला नेशनल हाइवे-5 पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घर-घर जाएगी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, टीबी रोगियों की होगी जांचः डीसी

क्षय रोग उन्मूलन के लिए डीसी ने की उद्योगपतियों के साथ बैठक ऊना: 25 अगस्त: भारत से क्षय रोग को 2025 तक पूर्ण रुप से समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे क्षय...
article-image
पंजाब

दिल्ली एफसी ने आरसीएफ कपूरथला को 2-0, पीएचएफ माहिलपुर ने एफए बद्दो को 2-0 से हराया : सीआरपीएफ जालन्धर व आईएफसी फगवाड़ा की टीमें रही बराबरी पर

माहिलपुर , 16 फ़रवरी  : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा की अगुवाई में कराए जा रहे 61वे ऑल...
Translate »
error: Content is protected !!