पहलगाम हमले पर जश्न मनाने वाला नौशाद बोकारो से गिरफ्तार

by

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर खुशी जाहिर करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर बधाई देने वाले मोहम्मद नौशाद को झारखंड में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बोकारो के मखदुमपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया। 35 वर्षीय आरोपी मोहम्मद नौशाद ने बिहार के मदरसे में कुरान की तालीम लेकर डिग्री हासिल की है। वर्तमान में पिता के साथ बोकारो में रह रहा है। उसका एक भाई दुबई में है, जिसके नाम से आवंटित सिम कार्ड का इस्तेमाल कर नौशाद ने इंस्ट्राग्राम व एक्स (पहले ट्वीटर) और फेसबुक चलाता है। बुधवार को आतंकी हमले में मारे गए लोगों के गम में पूरा देश गम में डूबा था वहीं नौशाद रात को आतंकियों को बधाई दे रहा था।

नौशाद ने एक्स पर उर्दू में लिखा, ‘शुक्रिया पाकिस्तान, शुक्रिया लश्कर-ए-तैयबा, अल्लाह तुम्हें हमेशा खुश रखे। आमीन, आमीन। हमें ज्यादा खुशी होगी अगर आरएसएस, भाजपा, बजरंग दल और मीडिया को निशाना बनाया जाए।’ इसके साथ उसने तीन स्माइली इमोजी के साथ अपनी खुशी भी जाहिर की। उसने इसके बाद भी कई ट्वीट किए जिनमें काफी आपत्तिजनक और भड़काऊं बातें लिखी हैं।

नौशाद के ट्वीट के बाद लोग लगातार झारखंड पुलिस को टैग करके सख्त ऐक्शन लेने की मांग कर रहे ते। आरोपी इससे पहले भी काफी भड़काऊ बातें सोशल मीडिया पर लिखता रहा है। पहले भी लोग झारखंड पुलिस से उसकी शिकायत कर चुके थे। अब पुलवामा हमले पर एक बार फिर उसने जहरीलेपन की हदें पार कर दीं।

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने टेक्निकल सेल को शामिल कर इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की। एसआईटी ने रात भर के प्रयास के बाद बुधवार सुबह नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। थाने में उससे पूछताछ चल रही है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद उसे अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस थाने के पास जोरदार ब्लास्ट : कई इमारतें क्षतिग्रस्त आसपास की कई इमरतों के शीशे टूटे, पुलिस ने इलाका सील किया

एएम नाथ। सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस थाने के पास करीब 9:45 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डेमोनस्ट्रेशन वैन के माध्यम से ऊना विस के लोगों को किया जा रहा जागरूक – एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान

ऊना, 16 दिसम्बर – आगामी लोक सभा चुनाव – 2024 के दृष्टिगत एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के इस्तेमाल करने को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को बताया ‘बड़ी बहन’ : विकास कार्यों के लिए केंद्रीय निधि लाने को कहा और राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी कंगना रनौत को दिया

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी धुर विरोधी कंगना रनौत को ‘बड़ी बहन’ करार दिया। उन्होंने मंडी से लोकसभा सदस्य कंगना को विकास कार्यों के लिए केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!