पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या निंदनीय : पूर्व सांसद खन्ना

by

खन्ना ने मृतकों के परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना
होशियारपुर 23 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या करने के मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि विरोधी देशों की शह पर भारत में बहरूपिये बनकर रह रहे आतंकवादियों द्वारा जो निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या की गयी है वह एक घटिया कृत्य है। धर्म के नाम पर निहत्थे और बेक़सूर लोगों की हत्या कर आतंकी देश में डर का माहौल पैदा करना चाहते हैं। खन्ना ने कहा कि भारत में रहकर भारत का नमक खाकर हराम करने वाले लोग अब यह जान लें कि उन्हें किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। आतंकियों को शह देने वाले भी अब समझ लें कि भारत सरकार आतंकियों की गोलियों को सूद के साथ उनपर वापिस दागेगी। खन्ना ने इस हत्याकांड में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार इन बेकसूरों की हत्या का बदला जल्द लेगी। खन्ना ने मृतकों की आत्मिक शान्ति के लिए प्रार्थना भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनहित र्मोचा के मुख्य सलाहकार भाग सिंह अटवाल की माता की आत्मिक शांति के लिए रखा पाठ का भोग 14 अगस्त को

गढ़शंकर। जनहित र्मोचा के मुख्य सलाहकार व सेवानिवृत इंस्पेकटर भाग सिंह अटवाल, एएसआई निरपाल सिंह अटवाल व अवतार सिंह अटवाल की माता सरवण कौर का देहांत हो गया था। जिनका अंतिम संसकार उनके गांव...
पंजाब

जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत

गढ़शंकर : 25 जून : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने के संबंध में रपट दर्ज की है। पुलिस को दिए बयान में सोनिका पुत्री संतू निवासी महहला...
article-image
पंजाब

पंजाब उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इससे पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच बीजेपी ने उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.  लिस्ट...
article-image
पंजाब

गजलप्रीत को एमए धर्म अध्ययन में पंजाबी युनीवर्सिटी में प्रथम आने पर मिला गोल्ड मैडल

गढ़शंकर। सड़ोया की गजलप्रीत कौर ने पंजाब युनीवर्सिटी, पटियाला में एमए धर्म अध्ययन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मैडल से कन्वोकेशन में चांसलर गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित व वाईस चांसलर डा. अरविंद...
Translate »
error: Content is protected !!