Panchkula News : पंचकूला के विकास को नई पहचान देने वाले नेता हैं ज्ञान चंद गुप्ता : दीवान हेमंत किंगरा

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / पंचकूला, 25 मई। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता को उनके जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पंजाबी एकता मंच के संस्थापक सदस्य दीवान हेमंत किंगरा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Panchkula News
दीवान हेमंत किंगरा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और विजन में पंचकूला ने अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले और वर्ष 2014 के बाद के पंचकूला में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि पिछले दो कार्यकालों में लगभग 5500 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं और इन सभी कार्यों की सूची जनता के सामने पहले भी जारी की गई थी तथा आवश्यकता पड़ने पर दोबारा भी जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पंचकूला को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने और इसके समग्र विकास के लिए उन्होंने “7 सरोकार” प्रस्तुत किए थे, जिनका उद्देश्य पंचकूला को आदर्श, स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित जिला बनाना था। उन्होंने कहा कि इन संकल्पों को लेकर काफी सफलता मिली है और आगे भी विकास की गति निरंतर जारी रहेगी।
ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य पंचकूला को विकसित जिला बनाना है तथा उनके दरवाजे पहले की तरह हर वर्ग के लोगों के लिए हमेशा खुले रहेंगे।
उन्होंने बताया कि “7 सरोकार” के अंतर्गत विशेष रूप से नशा मुक्त पंचकूला अभियान को मजबूती से चलाया गया, जिसमें नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया गया।

Panchkula News
ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा प्रस्तुत 7 सरोकार इस प्रकार हैं :
1. नशा मुक्त पंचकूला – नशे की बुराई को जड़ से समाप्त करना।
2. शिक्षा का हब – युवाओं के लिए उच्च स्तरीय शिक्षा का वातावरण तैयार करना।
3. रोजगार के अवसर – स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करना।
4. पंचकूला का चहुंमुखी विकास – सड़क, सीवरेज, पानी एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को बढ़ावा देना।
5. स्वास्थ्य सेवाएं – नागरिकों को बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।
6. पर्यावरण संरक्षण – शहर को हरा-भरा, स्लम फ्री तथा आवारा पशु एवं कुत्तों से मुक्त बनाना।
7. खेल और संस्कृति – युवाओं को खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना।
ज्ञान चंद गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी सरकार के पास पर्याप्त धन नहीं है।
इस अवसर पर दीवान हेमंत किंगरा ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंचकूला लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आने वाले समय में यह जिला पूरे देश के लिए उदाहरण बनेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किरणदीप कौर रही प्रथम: खालसा कालेज में विश्व ओजन दिवस दौरान आयोजित पोस्टर मेकिंग मुकाबले

गढ़शंकर:16 सितम्बर बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लाइफ साइंस विभाग द्वारा विश्व ओजन दिवस मनाया गया। इस मौके पर थीम ‘ग्लोबल कोआप्रेशन टू प्रोटैक्ट लाइफ आन अर्थ’ को मुख्य रखते हुए विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

8 IPS अधिकारियों को किया प्रमोट, 1994 बैच के सभी अधिकारियों दिया डीजीपी रैंक … देखें लिस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 8 IPS अधिकारियों को डीजीपी रैंक पर प्रमोशन दिया है। यह सभी अधिकारी 1994 बैच के हैं। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिन अधिकारियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन वातसल्य तथा फोस्टर केयर योजना के संबंध में बैठक आयोजित

रोहित भदसाली।  ऊना, 27 नवम्बर – मिशन वातसल्य के तहत विधवा महिलाओं, परित्यक्त महिलाओं, गंभीर बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चों और 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग तथा बच्चों का पालन पोषण करने में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़लाघाट महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

योगेश चौहान: अर्की-  राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में गुरुवार को प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!