पंजाब में कांग्रेस टिकटों पर सचिन पायलट का रुख साफ : नजदीकी नहीं जीतने की क्षमता बनेगी आधार

by

2027 के विधानसभा चुनाव में साफ छवि, मेहनत और जनता के बीच पकड़ को मिलेगी प्राथमिकता, युवा चेहरों को आगे बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकटों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इस बीच पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने टिकट वितरण को लेकर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसी नेता से नजदीकी, दोस्ती या राजनीतिक दबाव के आधार पर टिकट नहीं मिलना चाहिए। उम्मीदवार की मेहनत, साफ छवि, जनता के बीच उसकी पकड़ और चुनाव जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

एक इंटरव्यू में पायलट ने कहा कि चुनाव में ऐसे नेताओं को आगे लाना जरूरी है, जो जमीन पर सक्रिय हों और जनता के बीच रहकर काम करते हों। केवल किसी प्रभावशाली नेता का करीबी होना टिकट मिलने की गारंटी नहीं हो सकता। उनके अनुसार, उम्मीदवार की योग्यता और जीतने की संभावनाओं को ध्यान में रखकर ही टिकट पर फैसला होना चाहिए।

युवा नेताओं को आगे बढ़ाने पर जोर

पायलट ने कांग्रेस में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की पैरवी करते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से युवा नेताओं को अवसर देने के पक्ष में हैं। युवाओं में बदलाव लाने का जज्बा और कुछ नया करने की ऊर्जा होती है। उन्होंने योग्य युवा चेहरों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। हालांकि, टिकट वितरण का अंतिम निर्णय पार्टी स्तर पर ही होगा।

मजबूत टीम और एकजुटता जरूरी

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और प्रदेश में पार्टी की टीम के संबंध में पायलट ने कहा कि चुनाव किसी एक व्यक्ति के दम पर नहीं जीता जा सकता। इसके लिए मजबूत संगठन, नेताओं के बीच तालमेल और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटना होगा।

गुटबाजी से निपटना कांग्रेस के सामने चुनौती

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत करने, गुटबाजी पर नियंत्रण रखने और जनता के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने की चुनौती है। ऐसे में टिकट वितरण को लेकर पायलट का यह रुख पार्टी के दावेदारों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके बयान से संकेत मिलता है कि टिकट की दावेदारी में राजनीतिक पहुंच के बजाय उम्मीदवार की मेहनत, साफ छवि, जनसंपर्क और चुनावी क्षमता पर जोर रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Hoshiarpur DC mandates Punjabi for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.13 : Under the provisions of the Punjab State Language Act 1967 and the State Language (Amendment) Act 2008, all official work in the Punjab secretariat, government/semi-government departments, boards, corporations, and educational institutions...
article-image
पंजाब

चलती कार की सनरूफ खोलकर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर पुलिस सख्त

चंडीगढ़   :  पंजाब पुलिस अब चलती कार की सनरूफ खोलकर उसके अंदर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर सख्त हो गई है। पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध...
article-image
पंजाब

टीचर ने स्टूडेंट के साथ की अश्लील हरकत, लैब में ले जाकर जबरदस्ती की कोशिश, गिरफ्तार 

जालंधर। पारस एस्टेट में हुई शर्मनाक हरकत के बाद अब चौकी किशनगढ़ के अंतर्गत आते एक गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डीपी मास्टर ने 16 साल की बच्ची जो कि 10वीं कक्षा की...
Translate »
error: Content is protected !!