हेड कांस्टेबल ने परिवार पर चलाई गोलियां : बेटे की मौत, पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर

by

वारदात के बाद पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

मानसा। पंजाब के मानसा में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। झूझार नगर में मानसा खुर्द रोड पर अपने निर्माणाधीन मकान में पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने अपने ही परिवार पर सरकारी हथियार से गोलियां चला दीं। गोली लगने से उसके एक बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हेड कांस्टेबल ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक हेड कांस्टेबल की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो मानसा के डिप्टी कमिश्नर के गनमैन के तौर पर तैनात था। वह सोमवार शाम को अपनी पत्नी हरप्रीत कौर और दो बेटों जोत सिंह तथा दिलशान सिंह के साथ नए मकान में रहने आया था। मंगलवार सुबह उसने कथित तौर पर अपने सरकारी हथियार से परिवार के सदस्यों पर गोलियां चला दीं। इस दौरान बेटे जोत सिंह की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए बठिंडा के अस्पताल में रेफर किया गया है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

एसएसपी के अनुसार घटनास्थल से सरकारी हथियार कब्जे में ले लिया गया है। फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच के बाद 284 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए – 2 नामांकन पत्र हुए रद्द

होशियारपुर, 26 जून: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के आम चुनाव-2026 के लिए कुल 286 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। इन नामांकन पत्रों...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी : संगरूर से एयरलिफ्ट कर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

संगरूर : पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीएम संगरूर में अपनी राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त थे, जब उन्हें अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या : बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

बटाला :  वीरवार देर रात बटाला के कादियां रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने स्कॉर्पियों गाड़ी पर फायरिंग की। इस वारदात में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके रिश्तेदार करनवीर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब गुरुघर की तर्ज पर तैयार होगा समागम स्थल : गुरुघर का होगा अनुभव

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ज्योतिसर और इंदाबादी के बीच लगभग 170 एकड़ ज़मीन पर एक खास कार्यक्रम होगा। इंदाबादी गीता उपदेश की जगह है। प्रधानमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!