कांग्रेस के समय की रिपेयर की जाने वाली सड़को को अब बनाने की बातें कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे विधायक : पूर्व विधायक गोल्डी

by

आप सरकार के तीन साल में सड़को की रिपेयर न होने के कारण अधिकांश सड़को की हालत बदतर : पूर्व विधायक गोल्डी
गढ़शकर।  गढ़शंकर हल्के में पिछली कांग्रेस सरकार के समय जितनी सड़के २०२२ बननी थी, वह सभी सड़के बना दी गई थी। लेकिन मौजूदा आप सरकार के जो तीन वर्ष के कार्यकाल में बननी थी उनकी आज तक रिपेयर तक नहीं की गई। यह शब्द बिभिन्न गांवों में बैठकों दौरान पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहे।  उन्होनों कहा  कि स्थानीय विधायक कांग्रेस के समय की रिपेयर की जाने वाली सड़को को अब बनाने की बातें कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है।
उन्हीनों कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जितनी सड़के २०२२ तक रिपेयर होनी वाली थी। वह सभी सड़कें रिपेयर करने के इलावा काफी सड़के नई भी बनाई थी। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार समय गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी , डल्लेवाल से वाया हैबोवाल खुरालगढ़ तथा श्री आनंदपुर साहिब रोड़ से भम्मिआँ डुगरी सड़को को मैंने मंजूर करवा कर ग्रांट जारी करवा दी थी। लेकिन गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी , डल्लेवाल से वाया हैबोवाल खुरालगढ़ को बनाने को भी दो साल के बाद बनाया तो श्री आनंदपुर साहिब रोड़ से भम्मिआँ डुगरी सड़क आज तक नहीं बनाई। उन्होनें कहा कि तीन साल से सड़को की रिपेयर न होने के कारण अधिकांश सड़को की हालत बदतर है। इसलिए सरकार को जल्दी सड़कों की रिपेयर करने व नई बनाने का काम शुरू करवा देना चाहिए। उन्होनों कहा कि गढ़शंकर में विकास के काम तो नहीं हो रहे बल्कि पहले बनी स्कूलों के कमरों के नीव पत्थर रख कर नींव पत्थरों का विकास निरंतर जारी है। इस समय उनके साथ झुझार सिंह, नंबरदार सुरिंदर पाल , पूर्व सरपंच गुरदयाल सिंह, पूर्व सरपंच कश्मीर  चाहलपुर आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

आप के संजीव अरोड़ा जीते : दूसरे नंबर पर कांग्रेस के आशू, शिअद की को बड़ा झटका जमानत जब्त

लुधियाना : लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सोमवार को घोषित कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने 10,637 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 35,179 वोट...
article-image
पंजाब

माहिलपुर पुलिस ने 81,000 एमएल शराब जब्त करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार के निर्देशानुसार शरारती तत्वों और नशा तस्करों को काबू करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके अंतर्गत श्री संदीप कुमार मलिक आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होशियारपुर द्वारा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लुधियाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या : पुरानी रंजिश के चलते हुई गोलीबारी … पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

एएम नाथ। लुधियाना : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप...
Translate »
error: Content is protected !!