गांव पाहलेवाल से नौजवान आम आदमी पार्टी में हुए शामिल : जय कृष्णा सिंह रौड़ी ने किया स्वागत

by
गढ़शंकर , 29 मई: आम आदमी पार्टी को गांव पाहलेवाल से तब समर्थन मिला जब गांव के दर्जनों नौजवान व औरतों ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। यह प्रोग्राम पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सरदार जय कृष्णा सिंह रौड़ी के नेतृत्व में हुआ ,जिन्होंने नए शामिल हुए वर्करों का पार्टी में शामिल होने पर हार्दिक स्वागत किया। श्री रौड़ी ने इस मौके बताया की सरदार भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा किए जा रहे लोक पक्षी कार्यों तथा विकास का परिणाम है कि आज लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों, पारदर्शिता तथा जमीनी स्तर पर हो रहे कामों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से त्रिंबक दत्त ऐरी प्रधान नगर कौसल गढ़शंकर का धन्यवाद करते कहा कि गांव पाहलेवाल में जो विकास कार्य लंबे समय से रुके हुए थे उनको पूरा करवाने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। श्री रौड़ी ने यह भी कहा कि जो आशा, भरोसे से इन नौजवानों ने पार्टी में कदम रखा है उनकी उम्मीदों पर पूरा उतरने के लिए पार्टी तन मन व धन से काम करेगी। पंजाब को नवी नई दिशा व रफ्तार देने के लिए आम आदमी पार्टी समर्पित है। इस शमूलियत हल्के में पार्टी की बढ़ रही पहुंचे तथा जमीन स्तर पर हो रहे जागरूकता अभियानों की एक और कामयाबी मानी जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

3 श्रद्धालुओं की मौत ,11 घायल : गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में ट्रैकटर ट्राली अनियंत्रित होकर नीचे खड्ड में गिरी

वैसाखी के अवसर पर श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में आए थे माथा टेकने श्री गरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह ने...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज से माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशाल गुरमति मार्च का आयोजन किया गया

गढ़शंकर – शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षण संस्थानों में माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरमति समागम व गुरमति मार्च का आयोजन करने के फैसले के अनुसार बबर अकाली मेमोरियल...
article-image
पंजाब

8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा द्वारा वार्षिक ट्रेनिंग कैंप खालसा कालेज में आज से

गढ़शंकर  : 8 पंजाब बटालियन एनसीसी फगवाड़ा द्वारा कमांडिंग अधिकारी कर्नल योगेश भार्दवाज के नेतृत्व में एनसीसी केडिट्स का 5 दिवसीय वार्षिक ट्रेनिंग कैंप बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर में 8 फरवरी से आरंभ किया...
article-image
पंजाब

पंजाब के पानी को लेकर खतरनाक रिपोर्ट : केंद्र का दिल दहला देने वाला खुलासा!

पंजाब में ग्राउंड वॉटर अब पीने लायक नहीं रह गया है। कई शहरों में पानी लोगों को बीमार कर सकता है. इतना ही नहीं, कई जिलों के पानी में घातक धातुओं का मिश्रण होता...
Translate »
error: Content is protected !!