मकान की छत गिरने से मां-पिता समेत 3 बच्चों की मौत

by
तरन तारन : जिले में शनिवार तड़के एक मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे पंडोरी गोला गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, मकान की स्थिति खराब थी और छत पर कुछ बेकार सामग्री रखी हुई थी जिसके वजन के कारण वह ढह गया।
सुबह सो रहा था परिवार
घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान गोबिंदा (40), उसकी पत्नी अमरजीत कौर (36), उनके तीन नाबालिग बच्चों गुरबाज सिंह (14), गुरलाल (17) बेटी एकम (15) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, सुबह तड़के का समय होने के कारण पूरा परिवार सो रहा था। इसी दौरान अचानक छत ढह गई और पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और सभी को मलबे से निकालने का प्रयास करने लगे।
इससे पहले मलबा हटाया जाता सभी बुरी तरह घायल हो चुके थे। आनन-फानन में घायलों को हॉस्पिटल लाया गया, जहां पहुंचते पहुंचते सभी की मृत्यु हो चुकी थी। फिलहाल, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रुपया 14 पैसे टूटा, अब तक के सबसे निचले स्तर 86.0 प्रति डॉलर पर पहुंचा

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 14 पैसे टूटकर पहली बार 86.0 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और विदेशी संस्थागत...
article-image
पंजाब

डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा*

केंद्र व राज्य सरकारों से बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत  गढ़शंकर, 3 सितंबर।  पंजाब में बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान को देखते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक-एक मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जाएंगे कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा – देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल...
Translate »
error: Content is protected !!