नौकरी से होंगे बर्खास्त : नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर सीएम सुक्खू का बड़ा एक्शन

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शने की हिदायत दी है।
मुख्यमंत्री ने नशा तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लेने का फैसला लिया है। जिन कर्मचारियों के खिलाफ नशा तस्करी के पुख्ता सबूत मिले हैं, उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा।

नशा तस्करी रोकने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। सीएम ने संबंधित विभागों के उच्च अधिकारियों को नशा तस्करी में संलिप्त कर्मचारियों को बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने शनिवार को आयोजित बैठक में डीसी-एसपी को साफ निर्देश दिए हैं कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा न जाए। नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में ढिलाई बरतने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा जाएगा।

राज्य में तेजी से फैल रहा चिट्टा, नशा तस्करी का कारोबार
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा, नशा तस्करी का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। बीते दिनों ही चिट्टे के मामले में जिला शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील को भी गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा भी कई अन्य सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं। संदीप शाह चिट्टा तस्कर गिरोह के मामले में गिरफ्तार कई युवाओं ने पूछताछ में कई खुलासे किए। इसके अनुसार संदीप शाह गिरोह ने चिट्टे का नशा फैलाकर जिले की युवा पीढ़ी को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।

अभी तक इस मामले में जितने भी लोगों की गिरफ्तारी की गई है, उसमें ज्यादातर की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां भी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि ये युवा पहले अपने परिचितों और दोस्तों के जरिये नशे के आदी बने। इसके बाद उन्होंने आगे नशे की सप्लाई भी की है। सभी आरोपी संपन्न परिवारों से संबंध रखते थे। इसमें 25 के करीब लड़कियों की संलिप्तता बताई जा रही है, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। अब उनके खिलाफ सुबूत जुटाकर उनकी गिरफ्तारी को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने परिजनों के बैंक खातों से भी शाह को पैसे ट्रांसफर किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों के दुष्प्रभावों को लेकर बढ़ाई जाए जागरूकता गतिविधियां : उपायुक्त

ज़िला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की समीक्षा बैठक का  आयोजन आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब के ठेके हुए नीलाम : 18 शराब की इकाईया 181 करोड़ 70 लाख रुपए में नीलाम – जिला शिमला में वर्ष 2024-25 के लिए

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ। शिमला, 08 मार्च – राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला शिमला द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक आबकारी नीलामी सामुदायिक भवन शिमला, जिला शिमला में आयोजित की गई।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

​मौली जागरा (चंडीगढ़) में बदहाल सड़कें और बहता सीवरेज का पानी बना जी का जंजाल : समाजसेवियों ने उठाई प्रशासन के खिलाफ आवाज

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 31 मई :  वार्ड नंबर 7, मौली जागरा में रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क इस समय अपनी बदहाली के आंसू रो रही है। प्रशासन और संबंधित विभागों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बसाल के रामलीला ग्राउंड में आयोजित होगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह: उपायुक्त

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज 15 अप्रैल को मनाये जाने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह को लेकर बचत भवन ऊना में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!