खालसा कॉलेज की एम.एससी. गणित की छात्रा मधु बाला बनी गोल्ड मेडलिस्ट, पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल

by
गढ़शंकर- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विद्यार्थियों द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी के परिणामों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। कॉलेज की एम.एससी. गणित की छात्रा मधु बाला दूसरे वर्ष के परिणाम में गोल्ड मेडलिस्ट बनी है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि एम.एससी. केमिस्ट्री द्वितीय भाग की छात्रा मधु बाला ने पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित परिणाम में 92.15 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पंजाब यूनिवर्सिटी की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडलिस्ट बनने का गौरव प्राप्त किया है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने कहा कि छात्रा मधु बाला ने अपनी इस उपलब्धि से कॉलेज, क्षेत्र और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्टाफ की मेहनत और छात्रा के समर्पण भाव के कारण संभव हुई है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए छात्रा मधु बाला, उसके माता-पिता और स्टाफ को बधाई दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जला हुआ शव मिलने से सनसनी …. पास पड़ी पेट्रोल की बोतल से गहराया रहस्य

जालंधर। जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास मछली मार्केट के पीछे एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का पूरी तरह जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल : 3 दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, कौन सी तारीख हुई फाइनल

नई दिल्ली : केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संभावित संशोधन विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को समाप्त होने...
article-image
पंजाब

साइबर नेटवर्क बेनकाब…स्कूलों को बम से उड़ाने वाले ईमेल का राज पंजाब पुलिस ने खुला : पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपी किया गिरफ्तार

अमृतसर  : देश में स्कूलों व अन्य संवेदनशील संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां भेजने वाले साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक आरोपित को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान करेंगे शिरकत : 24 को श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में होगा राज्य स्तरीय समागम

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर/गढ़शंकर, 21 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 24 फरवरी को श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जंयती के अवसर पर पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!