भाखड़ा बांध के फ्लड गेट से छोड़ा गया 45 हजार क्यूसिक पानी : खतरे की कोई भी आशंका नहीं

by

रूपनगर। भाखड़ा बांध से फ्लड गेट खोलने से मंगलवार को मात्र 45 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया। इसमें से आधा ही दरिया में आएगा। बाकी आधा पानी नहर में छोड़ा जाएगा। लोगों को घबराने की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है।

भाखड़ा बांध से पानी छोड़ने के मामले में जिला प्रशासन ने कहा है कि फ्लड गेट केवल दो फीट ही खोले गए। जिससे कि नियंत्रित पानी छोड़ा जाए और भाखड़ा में आने वाले पानी को स्टोर किया जा सके।      रूपनगर के डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। भाखड़ा डैम से पानी छोड़ने का फैसला टेक्नीकल कमेटी की बैठक में फैसला लिया जाता है। कमेटी ने फैसला लिया है कि केवल दो फीट फ्लड गेट खोले जाएं।

अगर हिमाचल में ज्यादा वर्षा होती है तो डैम में ज्यादा पानी सकता है। उसी के मद्देनजर साढ़े 36 हजार टरबाइनों के जरिये और साढ़े 7 हजार फ्लड गेट के जरिये सिर्फ दो फीट खोलकर पानी छोड़ा जाएगा। जो पानी आएगा उसमें से सतलुज दरिया में सिर्फ बीस बाइस हजार क्यूसिक पानी ही आएगा। पानी छोड़ने से 45 हजार क्यूसिक पानी आएगा। इसमें से 23 क्यूसिक पानी नहरों में जाएगा और बाकी दरिया में जाएगा। हमारा खतरे का निशान 45 हजार क्यूसिक है। इसलिए दरिया में जो पानी आएगा उससे कोई घबराने की जरूरत नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रूसी सेना में पंजाबी युवाओं की जबरन भर्ती करने का मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब विधानसभा में उठाया

चंडीगढ़ :  भारतीय नौजवानों को जबरदस्ती रूसी मिलिट्री में भर्ती करके युक्रेन की जंग में भेजे जाने की मीडिया रिपोर्टों के चलते पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप जीती

गढ़शंकर : आईएसकेएफ द्वारा नवांशहर में दूसरी पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई। उक्त चैंपियनशिप में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के छात्रों ने कोच राम कुमार के नेतृत्व में ओवरऑल पहला...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में श्री वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियों ने की शिरकत; कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां गढ़शंकर। श्री वाल्मीकि जयंती के अवसर पर गढ़शंकर में वाल्मीकि सभा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा...
article-image
पंजाब

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम : स्कूल वर्दी में बदलाव होने पर नई वर्दी खरीदने के लिए स्टूडेंट के पास 2 साल

चंडीगढ़ :  निजी स्कूलों की मनमानियों के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए फीसों एवं वर्दियों के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों की प्रति सभी जिला शिक्षा अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!