एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप जीती

by

गढ़शंकर : आईएसकेएफ द्वारा नवांशहर में दूसरी पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई। उक्त चैंपियनशिप में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के छात्रों ने कोच राम कुमार के नेतृत्व में ओवरऑल पहला स्थान हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। 8 से 21 वर्ष आयु वर्ग और 28 से 75 किलोग्राम वजन में दीया चौधरी और जसकरन कौर ने दो स्वर्ण पदक , तनुश रुकवाल, वंशप्रीत सिंह, तलवीर सिंह और इंद्रजीत कौर ने चार रजत पदक और अन्य छात्रों ने 17 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को स्कूल की एमडी सुरिंदर कौर बैंस एवं प्रिंसीपल जसप्रीत कौर द्वारा मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने जिला रोजगार ब्यूरो पहुंच कर सभी को सौंपी अत्याधुनिक रेहडिय़ां

शारीरिक व आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे चार व्यक्तियों को जिला प्रशासन ने दिखाई आत्म निर्भर बनने की राह जिला रोजगार ब्यूरो के माध्यम से ‘स्वादिष्टम’ प्रोजैक्ट के अंतर्गत नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गई अत्याधुनिक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने पार्षदों को होटल में ठहराया : चंडीगढ़ में मेयर नियुक्ति को लेकर राजनीति गरमाई

चंडीगढ़  : चंडीगढ़ में मेयर की नियुक्ति को लेकर राजनीति चरम पर है। इसी के चलते कांग्रेस ने अब अपने छह निर्वाचित पार्षदों को लुधियाना के हयात होटल में ठहराया है, जिन्होंने हमारी टीम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नशेड़ी युवक की मां : नशेड़ी बेटे को कान से पकड़कर चोरी किए हुए बैग सहित थाने लेकर पहुंची

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में चिट्टे (हेरोईन) जैसे जानलेवा नशे ने आज समाज के कई युवाओं को बर्बाद कर दिया है। अब युवक नशा खरीदने लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे...
article-image
पंजाब

अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर, 6 जुलाई : गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए बीसीए छठे सेमेस्टर के परिणाम में अशोका वोकेशनल कॉलेज गढ़शंकर का परिणाम 100 फ़ीसदी रहा। इस संबंधी जानकारी देते कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर कमल...
Translate »
error: Content is protected !!